टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की रोमांचक जीत। नीदरलैंड के खिलाफ फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में बनाए 29 रन। हार की कगार से उठकर जीता पाकिस्तान। पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट

कोलंबो (श्रीलंका)। स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
टी-20 वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में साल 2009 की चैंपियन पाकिस्तान को नीदरलैंड ने लगभग घुटनों पर ला दिया था। लेकिन अंतिम क्षणों में फहीम अशरफ की करिश्माई बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने यह मैच 3 विकेट से जीतकर राहत की सांस ली। कोलंबो के मैदान पर शनिवार को खेले गए इस लो-स्कोरिंग मैच ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी थीं।
एक समय मैच पूरी तरह से नीदरलैंड के पक्ष में झुका हुआ था। पाकिस्तान को अंतिम 12 गेंदों पर 29 रनों की दरकार थी। 19वें ओवर की पहली गेंद पर फहीम अशरफ ने छक्का जड़कर इरादे साफ कर दिए, लेकिन अगली ही गेंद पर नीदरलैंड के मैक्स ओडाउड ने उनका एक आसान सा कैच टपका दिया।
यह जीवनदान नीदरलैंड के लिए काल साबित हुआ। फहीम ने इसके बाद दो और गगनचुंबी छक्के जड़कर मैच का रुख ही पलट दिया। उन्होंने मात्र 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत सधी हुई रही। ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए, हालांकि वह केवल 3 रनों से अपने अर्धशतक से चूक गए। उनके जोड़ीदार सईम अयूब ने 24 रनों का योगदान दिया। नीदरलैंड के गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त ने 2-2 विकेट लेकर पाकिस्तान को बीच के ओवरों में संकट में डाल दिया था।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के गेंदबाजों का दबदबा ऐसा था कि नीदरलैंड के 10 में से 9 बल्लेबाज कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।
सलमान मिर्जा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।
अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड कर टीम को एकमात्र बोल्ड सफलता दिलाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।