पाकिस्तान को अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है। एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी तीन शर्ते हैं।

आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा। अब भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान को अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है। एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी तीन शर्ते हैं। आईसीसी ने उन्हें भी नहीं माना। आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा। अब भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा। ऐसे में आइए समझते हैं पूरी कहानी कि आईसीसी के कौन-से दांव ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया है। ये बड़ा मुकाबला कब और कहां होगा। इस मैच के लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल भी जान लीजिए। दरअसल, आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने इसके आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पाकिस्तानी जनता के सामने जाने के लिए उपयुक्त बहाने पाकिस्तान फिलहाल तलाश रहा है, जिसकी वजह से आधिकारिक घोषणा के लिए उन्होंने आज तक का समय मांगा है। 15 फरवरी को कोलंबो में शेड्यूल भारत-पाकिस्तान के इस मैच के बहिष्कार की धमकी देने के 10 दिन बाद पाकिस्तान को आईसीसी के सामने झुकने के लिए मजबूर होना ही पड़ा है।
मजबूर हुआ पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी भले ही अब इस फैसले को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन सच्चाई किसी से छिप नहीं पाई है। आईसीसी ने बेहद ही चतुराई से हालात ऐसे बना दिए कि पाकिस्तान के पास यू-टर्न लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
बांग्लादेश से विवाद की शुरुआत
विवाद की शुरुआत बांग्लादेश से हुई, जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत में टी-20 विश्व कप खेलने से इंकार किया। बीसीसीआई और बीसीबी के बीच इस विवाद में पाकिस्तान कूदा, जिन्होंने मामले को बेवजह और तूल दिया, लेकिन जब आईसीसी ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर कर दिया तो पाकिस्तान ने फिर एक पैंतरा चला।
पीसीबी को 24 घंटे का दिया समय
आईसीसी ने पाकिस्तान की इन मांगों को खारिज कर दिया है। आईसीसी ने साफ कहा कि द्विपक्षीय सीरीज, त्रिकोणीय सीरीज और भारत का बांग्लादेश दौरा... ये हमारे दायरे में नहीं आता। इस बीच आईसीसी ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को 24 घंटे का समय दिया अपने पीएम से बात करने के बाद फैसला बताए। आज यानी मंगलवार को आधिकारिक एलान हो जाएगा कि 15 फरवरी को पाकिस्तान इंडिया के साथ मैच खेलेगा या नहीं।
कोलंबो के मैदान में होगी महाभिड़ंत
दोनों देशों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन है, जिसके तहत दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे के साथ मैच खेलेगी लेकिन वेन्यू न्यूट्रल होगा। इसी वजह से श्रीलंका भारत के साथ टूर्नामेंट का सह-मेजबान है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच की टाइमिंग
इधर, दावा किया जा रहा है कि रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में कुल 3 मैच होंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा। 6:30 बजे टॉस होगा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा। जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह