पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों अलीमा, उजमा और नौरीन खान के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है। इमरान की बहन नौरीन को हिरासत में लेने से पहले सड़क पर घसीटा गया।

इमरान खान की बहनों अलीमा, उजमा और नौरीन खान के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है।
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों अलीमा, उजमा और नौरीन खान के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है। इमरान की बहन नौरीन को हिरासत में लेने से पहले सड़क पर घसीटा गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इमरान खान की बहनें कांपती, डरती और सहमी नजर आ रही हैं। तीनों बहनें पूर्व पीएम से मिलने अदियाला जेल पहुंचीं थीं। इमरान खान अदियाला जेल में एकांत कारावास काट रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान प्रशासन ने इन्हें उनसे नहीं मिलने दिया। नौरीन खान ने कहा- मैं वहां पर खड़ी थी। पुलिस वाली आई और मुझे पकड़कर जमीन पर फेंका, मुझे तो समझ में नहीं आया, एक बहुत मोटी सी पुलिस वाली थी, मुझे लगा कि वो इसी काम के लिए आई थी। बाल पकड़कर घसीटा। ये बहुत अफसोसनाक है कि वे इस हद तक गिर सकते हैं। पंजाब पुलिस दरिंदा पुलिस है। इस घटना के बाद इमरान की एक दूसरी बहन ने कहा कि इन्हें सड़क पर घसीट रही थी वो औरतें। उन्हें गैरत भी नहीं। इस दौरान इमरान की बहन काफी परेशान, डरी हुई थी और कांप रही थी।
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने देर रात कहा-पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों के साथ रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर दुर्व्यवहार किया और उन्हें हिंसक तरीके से हिरासत में लिया। इमरान से मिलने की इजाजत न मिलने के बाद उसकी बहनें जेल के बाहर ही धरना दे रही थीं। जेल प्रशासन ने पार्टी नेताओं और पीटीआई संस्थापक के परिवार को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी।
पीटीआई ने कहा- एक कैदी के रूप में इमरान खान के अधिकारों के अनुसार उन्हें अपने परिवार से मिलने का हक है, लेकिन इसका इस्तेमाल उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के खिलाफ उत्पीड़न और हिंसा के एक हथियार के रूप में किया जा रहा है। पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में पार्टी कार्यकर्ता के अलावा अलीमा और उजमा नौरीन के चारों ओर जमा दिखाई दे रहे थे। नौरीन इस दौरान कांपती हुई दिखाई रही हैं।
पार्टी ने कहा-पूरी जगह को अंधेरे में डुबोने के लिए लाइटें बंद कर दी गईं और इसके बाद हुई अफरा-तफरी में पुलिस ने इमरान खान की बहनों अलीमा खान, नोरीन खान और उजमा खान के साथ मारपीट की। पीटीआई नेता और पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा कि ये आज का पाकिस्तान है, जहां ख्वातिनों की मर्यादा को भंग किया जाता है। इन बहनों की एक मात्र गलती ये थी कि वे अपने भाइयों से मिलने आई थीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के चर्चित नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका आज यानी सोमवार को खारिज कर दी।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई।
केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी ने नारी शक्ति की सराहना की।
उत्तरप्रदेश के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का आज सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवाल काटा। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है।
उत्तर-प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना-मसूरी मार्ग पर देर रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। जहां छह लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन के करीब यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे और बस पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस से मुठभेड़ में परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय महिला नक्सली रुपी रेड्डी ढेर हो गई है। मुठभेड़ के पश्चात सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एक महिला नक्सली कैडर का शव बरामद किया गया।
झांसी रेलवे स्टेशन पर पूर्व सीएम उमा भारती के साथ बड़ा हादसा टला। समय से पहले छूटी पंजाब मेल में चढ़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने की मदद। रेल मंत्री को पत्र लिखकर रेलवे की व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल।
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया। सम्राट चौधरी और श्रेयसी सिंह समेत 6 नामों पर मंथन।
भारत चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान के तहत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट से करीब 5.2 करोड़ अयोग्य मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं, जो कि इन राज्यों के कुल मतदाताओं का 10.2 प्रतिशत है।