बिहार के बेगूसराय में पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात शूटर शिवदत्त राय घायल हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई थी। मुठभेड़ के दौरान राय के जांघ में गोली लगी। घटनास्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

मुठभेड़ में कुख्यात शूटर शिवदत्त राय घायल हो गया।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार के बेगूसराय में पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात शूटर शिवदत्त राय घायल हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई थी। मुठभेड़ के दौरान राय के जांघ में गोली लगी। घटनास्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। दरअसल, बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। तेघड़ा में दो दिन पहले हुए एनकाउंटर के बाद अब साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। देर रात मल्हीपुर और शालिग्रामी गांव के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ही भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार सरकार में गृह विभाग का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले लगभग दो दशक तक यह प्रभार नीतीश कुमार के पास ही था।
पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग
देर रात एसटीएफ को सूचना मिली थी कि तेघड़ा थाना क्षेत्र का शातिर-फरार अपराधी शिवदत्त राय मल्हीपुर इलाके में हथियार खरीदने पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इलाके में सर्च आॅपरेशन और घेराबंदी में जुट गई। जैसे ही पुलिस टीम शालीग्राम गांव के पास पहुंची, दो बाइक पर सवार करीब छह बदमाशों ने अचानक पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान एक गोली शिवदत्त राय की जांघ में लगी और वह जमीन पर गिर गया। मौके का फायदा उठाकर उसके पांच अन्य साथी अंधेरे में फरार हो गए।
हथियार और अवैध सामान बरामद
घायल शिवदत्त राय से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इलाके में एक घर पर छापेमारी की। छापेमारी में नौ पिस्टल, भारी मात्रा में कफ सिरप, नकद राशि और अन्य अवैध सामान बरामद किए गए। अपराधियों की ओर से 6-7 राउंड फायरिंग की गई, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में तीन राउंड गोलियां चलाईं।
कई गंभीर केसों में था वांटेड
शिवदत्त राय तेघड़ा के धनकौल पंचायत के सरपंच पुत्र की हत्या का आरोपी है और दो वर्षों से फरार था। इसके अलावा उस पर कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अब फरार अपराधियों की तलाश में अभियान तेज कर रही है। बेगूसराय में लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि जिला पुलिस और एसटीएफ अपराध पर सख्ती से नकेल कसने के मूड में हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।