पटना और दानापुर सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आज यानी बुधवार को सुबह अज्ञात मेल के जरिए धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया। पुलिस ने कोर्ट परिसर को बंद कर दिया है।

कोर्ट परिसर को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया।

पटना। स्टार समाचार वेब
पटना और दानापुर सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आज यानी बुधवार को सुबह अज्ञात मेल के जरिए धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया। पुलिस ने कोर्ट परिसर को बंद कर दिया है और किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। दरअसल, पटना सिविल कोर्ट को सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया, क्योंकि धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। अदालती कार्यवाही रोक दी गई और सुरक्षा कारणों से किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देर रात एक बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आंफिस के मेल पर आरडीएक्स प्लांट किए जाने की बात लिखी है। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता भी पहुंचकर जांच में जुट गया।
डॉग यूनिट ने भी संभाला मोर्चा
धमकी की भनक लगते ही पीरबहोर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया, जो हर कमरे, गलियारे और पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से जांच में जुट गए, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
छठी बार धमकी, सुरक्षा पर सवाल
यह छठी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अब तक किसी भी धमकी के बाद विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और हर बार की तरह इस बार भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
साइबर जांच में जुटी एजेंसियां
धमकी ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। आईपी एड्रेस सहित डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर बार-बार इस तरह की धमकी कौन और किस मकसद से भेज रहा है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच पूरी होने तक स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।