बजट सत्र 2026 में राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र कर हरदीप पुरी और अनिल अंबानी पर निशाना साधा। जानें हरदीप पुरी ने इन आरोपों पर क्या सफाई दी और 2009 की मुलाकात का क्या सच बताया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा 'एपस्टीन फाइल्स' का मुद्दा उठाए जाने के बाद संसद से सड़क तक सियासी घमासान छिड़ गया है। राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'बेबुनियाद' करार दिया है।
राहुल गांधी के गंभीर आरोप
सदन में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने सीधे तौर पर बिजनेसमैन अनिल अंबानी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन फाइल्स से जोड़ा। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि अनिल अंबानी जेल क्यों नहीं गए, जबकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। उन्होंने सदन में पूछा कि अनिल अंबानी को एपस्टीन से किसने मिलवाया था, और दावा किया कि हरदीप पुरी इस राज को जानते हैं। सदन के बाहर राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के पास मौजूद फाइलों में हरदीप पुरी और अनिल अंबानी दोनों के नाम दर्ज हैं।
हरदीप सिंह पुरी का पलटवार-सफाई
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें बिना सोचे-समझे आरोप लगाने की आदत है। उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट की। पुरी ने स्वीकार किया कि वह जेफरी एपस्टीन से मिले थे, लेकिन यह मुलाकात 2009 में हुई थी जब वे अमेरिका में राजदूत थे। यह एक 'इंटरनेशनल पीस इंस्टिट्यूट' के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि उस दौरान की करीब 3 मिलियन ईमेल और 3-4 मुलाकातों का पूरा विवरण सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है।
राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ
पुरी ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'युवा नेता' को पता होना चाहिए कि एपस्टीन फाइल्स गंभीर आपराधिक मामलों और बाल यौन शोषण जैसे जघन्य आरोपों से संबंधित हैं, जिनका उनकी बातचीत से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने बताया कि 2014 में एक आम नागरिक के तौर पर उन्होंने लिंक्डइन के संस्थापक रीड हॉफमैन को भारत आने का निमंत्रण दिया था ताकि वे देश में हो रहे बदलावों को देख सकें।
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।