एयर इंडिया के विमान की दिल्ली में आपात लैंडिंग... 337 यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया के एक विमान को टेक आफ के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ली में लैंडिंग करनी पड़ी। विमान को दिल्ली से मुंबई जाना था। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सभी को विमान से नीचे उतारा गया है और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

By: Arvind Mishra

Dec 22, 202511:25 AM

view6

view0

एयर इंडिया के विमान की दिल्ली में आपात लैंडिंग... 337 यात्री सुरक्षित

एअर इंडिया के विमान की दिल्ली में लैंडिंग।

  • दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

  • विमान के इंजन नंबर -2 में आयल प्रेशर हो गया जीरो

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

एयर इंडिया के एक विमान को टेक आफ के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ली में लैंडिंग करनी पड़ी। विमान को दिल्ली से मुंबई जाना था। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सभी को विमान से नीचे उतारा गया है और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दरअसल, मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-887 (बोइंग 777-300एफ) को तकनीकी खराबी के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान को सुबह 7:47 बजे सुरक्षित तरीके से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद विमान के इंजन नंबर -2 में आयल प्रेशर जीरो हो गया, जिसके बाद पायलट ने आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए दिल्ली वापस अथॉरिटी को संपर्क किया। विमान में इमरजेंसी की सूचना पर एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी। कुछ ही देर हवा में रहने के बाद विमान ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के अचानक वापस दिल्ली लौटने पर यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई।

विमान में सवार थे 337 लोग

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। एयर इंडिया के विमान एआई- 887 में 337 क्रू और पैसेंजर सवार थे।

सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

फायर कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में कुल 337 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। एहतियात के तौर पर विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला लिया गया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। यूपी में पहले ही चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। हालांकि, लगातार इसका उपयोग होता रहा है। ताजा वारदात के बाद सीएम ने इस पर सख्त नाराजगी जातई है।

Loading...

Feb 05, 20261:41 PM

उत्तर भारत के हिंदी जानने वाले लोग तमिलनाडु में साफ करते हैं टेबल

उत्तर भारत के हिंदी जानने वाले लोग तमिलनाडु में साफ करते हैं टेबल

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। इसी बीच राज्य के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम का उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों को लेकर दिया गया बयान भाषा विवाद और उत्तर-दक्षिण राजनीति को फिर से हवा दे रहा है।

Loading...

Feb 05, 20261:09 PM

ओडिशा: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बे-पटरी... यात्री सुरक्षित

ओडिशा: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बे-पटरी... यात्री सुरक्षित

ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading...

Feb 05, 202611:16 AM

यूपीएससी नियमों में बदलाव: अब आईपीएस दोबारा नहीं चुन पाएंगे विकल्प

यूपीएससी नियमों में बदलाव: अब आईपीएस दोबारा नहीं चुन पाएंगे विकल्प

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल आयोग ने सर्विस एलोकेशन (सेवा आवंटन) और डिजिटल सुरक्षा को लेकर कई अहम और बड़े बदलाव किए हैं। आईपीएस के लिए नियम ज्यादा स्पष्ट और सख्त किए गए हैं।

Loading...

Feb 05, 202610:38 AM

आतंक का अड्डा: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन गिरफ्तार

आतंक का अड्डा: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन गिरफ्तार

अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी मामले जवाद अहमद सिद्दीकी पर शिकंजा कसा है। मामले में गिरफ्तारी के बाद, सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Loading...

Feb 05, 20269:51 AM