मध्यप्रदेश में मासूमों का काल बना कफ सिरप के केस में एक के बाद एक नए-नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अभी तक की जांच में ऊपर से लेकर नीचे तक मिलीभगत नजर आ रही है। जिसमें कुछ नाम उजागर हो चुके हैं। कुछ नामों में अभी भी पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।

ज्योति सोनी को भी केस में आरोपी बनाया गया है। वह फरार है।

छिंदवाड़ा। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में मासूमों का काल बना कफ सिरप के केस में एक के बाद एक नए-नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अभी तक की जांच में ऊपर से लेकर नीचे तक मिलीभगत नजर आ रही है। जिसमें कुछ नाम उजागर हो चुके हैं। कुछ नामों में अभी भी पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ से हुई 26 बच्चों की मौत के केस में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब एसआईटी ने इस केस में डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी और अपना मेडिकल स्टोर की संचालक ज्योति सोनी को भी सह-आरोपी बनाया है। जांच में सामने आया है कि सिरप की बोतलें छिपाकर साक्ष्य मिटाने की साजिश में वह भी शामिल थी।
ड्रग विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. प्रवीण सोनी के क्लीनिक से सटा मेडिकल स्टोर अपना मेडिकल ज्योति सोनी के नाम से संचालित है। यहां फार्मासिस्ट सौरभ जैन कार्यरत था। रिपोर्ट में पाया गया कि जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ की कुल 74 बोतलों में से 66 बोतलें जांच टीम को नहीं सौंपी गईं। इन्हीं बोतलों में वह जहरीला तत्व मौजूद था, जिससे बच्चों की मौत हुई थी।
एसआईटी को ड्रग विभाग से मिले प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख है कि फार्मासिस्ट सौरभ जैन और प्रोपराइटर ज्योति सोनी ने डॉ. प्रवीण सोनी को बचाने के इरादे से सिरप की बोतलें छिपाईं। जांच टीम का कहना है कि यह कृत्य साक्ष्य से छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर अब ज्योति सोनी को भी केस में आरोपी बनाया गया है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस की टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
अब तक इस केस में सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें डॉ. प्रवीण सोनी, उनकी पत्नी ज्योति सोनी, फार्मासिस्ट सौरभ जैन, होलसेलर राजेश सोनी, श्रीसन फार्मा के एमआर सतीश वर्मा, कंपनी के डायरेक्टर और एक अन्य डिस्ट्रीब्यूटर शामिल हैं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
एसआईटी ने श्रीसन फार्मा के एमआर सतीश वर्मा को चार दिन के रिमांड पर लिया है। वर्मा वही व्यक्ति है जिसने जहरीले सिरप कोल्ड्रिफ की मार्केटिंग की थी। टीम उससे सप्लाई चेन, स्टॉक ट्रांसफर और कंपनी के उत्पादन दस्तावेजों से संबंधित जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं जो जांच के दायरे को और विस्तृत कर सकते हैं।
ड्रग विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कोल्ड्रिफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल नामक जहरीला रसायन मौजूद था, जो किडनी को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर देता है। इसी जहरीले तत्व के कारण 22 बच्चों की मौत हुई थी। रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि दूषित सिरप का बैच बाजार से वापस नहीं मंगवाया गया और कई बोतलें दुकानों पर बेची गईं।
मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन और ड्रग विभाग दोनों सक्रिय हो गए हैं। सभी संदिग्ध दवाओं के स्टॉक जब्त किए जा चुके हैं। साथ ही जिन मेडिकल स्टोर्स पर अनियमितताएं मिलीं, उनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।