मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'ड्रोन टेक वर्कशॉप एक्सपो 2025' में नई ड्रोन पॉलिसी की घोषणा की। उन्होंने कृषि, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा में ड्रोन के बहुआयामी उपयोग को विकास और नवाचार का सशक्त वाहक बताया। 4000 छात्रों ने लिया प्रशिक्षण।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ड्रोन तकनीक कार्यशाला एवं एक्सपो 2025 का विज्ञान भवन भोपाल में सहभागिता की।
भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल में गुरुवार को आयोजित ड्रोन टेक वर्कशॉप एवं एक्सपो 2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार की नई ड्रोन पॉलिसी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के एक सशक्त वाहक के रूप में ड्रोन तकनीक का उपयोग करने के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विज्ञान भवन-नेहरू नगर में दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला और इससे संबंधित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ड्रोन तकनीक को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव बताया। उन्होंने इस तकनीक के बहुआयामी उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि:
कृषि: ड्रोन, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को आसान बनाकर अन्नदाता की मदद कर रहा है।
आपदा एवं सुरक्षा: यह तकनीक आपदा की स्थिति में और पुलिस प्रशासन के लिए मॉनीटरिंग (निगरानी) में अत्यधिक उपयोगी है।
रक्षा: उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ड्रोन टेक्नोलॉजी ने दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने की क्षमता भारत को दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय समाज हमेशा से नई तकनीकों को शीघ्रता से अपनाने में आगे रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यशाला के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, स्टार्टअप्स और औद्योगिक संस्थानों के स्टॉल्स का अवलोकन किया और शैक्षणिक, औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग की जानकारी ली।
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस एक्सपो में प्रदेशभर से 4 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ड्रोन तकनीक प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराया है, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा स्वरोजगार और तकनीक आधारित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा, संजय दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में ड्रोन टेक्नोलॉजी के विकास पर जोर दिया जा रहा है। ड्रोन अब रक्षा और निगरानी तक सीमित न होकर कृषि, भू-सर्वेक्षण, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएँ और मीडिया जैसे अनेक क्षेत्रों में उपयोगी साबित हो रहा है। भारत सरकार की "ड्रोन नीति 2021" और "मेक इन इंडिया" अभियान के अनुरूप, राज्य स्तर पर भी इसे नवाचार और रोजगार के नए अवसरों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल के निदेशक कैलाशा राव ने बताया कि यह तकनीक उज्जैन सहित प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों के मानचित्रण और अधोसंरचना विकास कार्यों में अहम भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में ड्रोन प्रदर्शनी, हैंड्स ऑन वर्कशॉप, विशेषज्ञों के व्याख्यान, लाइव डेमो और इनोवेशन चैलेंज आयोजित किए गए, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में ड्रोन तकनीक की समझ और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।
इंदौर के चंदन नगर में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन। मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
संसद में राम मंदिर के चढ़ावे पर विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया।
रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर और प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। लापरवाह ठेकेदारों का भुगतान रोकने, नोटिस जारी करने और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के आदेश दिए।
सीधी के चुरहट क्षेत्र में पांच दिन की नवजात की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई, जबकि घटना ने प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ाई।
अजयगढ़ के हजूरी तालाब में लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच शुरू की।
सतना के कोटर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की, जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का दावा किया।