भोपाल निगम की 14वीं परिषद बैठक में बांदीखेड़ी जल आपूर्ति प्रस्ताव बहुमत से पास हुआ, जबकि कांग्रेस ने आपत्ति जताई। उद्यानिकी खरीदी में कोटेशन का उपयोग और सिटी बसों की कम संख्या पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल नगर निगम की 14वीं परिषद बैठक गुरुवार को आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय में हुई, जिसमें प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष (कांग्रेस) ने सत्ता पक्ष (भाजपा) को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर घेरा। हालांकि, विरोध के बावजूद सत्ता पक्ष ने बहुमत के बल पर एक बड़ा प्रस्ताव पारित करा लिया।
लंच ब्रेक के बाद,सदन में भारत सरकार की ईएमसी 2.0 बांदीखेड़ी जलापूर्ति योजना का प्रस्ताव पेश किया गया। कांग्रेस पार्षदों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने कहा कि जब शहर के भीतर ही कई इलाकों में पानी की समस्या है, तब शहर के बाहर जल आपूर्ति का प्रोजेक्ट लाना अन्यायपूर्ण है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने प्रस्ताव को आधा-अधूरा बताते हुए पूछा कि बिना जमीन आवंटन के इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है। कांग्रेस की आपत्ति के बावजूद, भाजपा पार्षदों के बहुमत से यह प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया।
प्रश्नकाल के दौरान, कांग्रेस पार्षद शमीम ने उद्यानिकी विभाग की खरीदी पर सवाल खड़े किए। एमआईसी मेंबर अशोक वाणी ने बताया कि फरवरी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) से संबंधित काम कोटेशन (Quotation) के आधार पर कराए गए हैं। इस पर, कांग्रेस के लगातार हस्तक्षेप के बाद बीजेपी पार्षदों ने भी आपत्ति दर्ज कराई। बीजेपी पार्षद सुरेंद्र बाड़िका और पप्पू विलास घाड़गे ने इसे दोहरा रवैया बताते हुए कहा कि जब छोटे कामों के लिए पार्षदों को टेंडर निकालने पड़ते हैं, तो बड़े विभागीय काम कोटेशन पर कैसे हो सकते हैं। अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बाद में लिखित में विस्तृत जवाब देने के निर्देश दिए।
पार्षद गुड्डू चौहान ने शहर की बस सेवा को लेकर भी सवाल किया। एमआईसी मेंबर मनोज राठौर ने जानकारी दी कि शहर में पहले चल रही 368 बसों के मुकाबले वर्तमान में केवल 60 बसें ही संचालित हो रही हैं। यात्रियों की संख्या भी रोज़ाना डेढ़ लाख से घटकर 10-15 हजार रह गई है। उन्होंने जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें लाए जाने का आश्वासन दिया।
बैठक की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने पिछली बैठक में उठे हमीदउल्ला (अस्पताल/कॉलेज/स्कूल) के नाम बदलने के मुद्दे पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने पिछली चर्चा को तीन पेज के प्रस्ताव का रूप दे दिया। अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और महापौर मालती राय ने स्पष्ट किया कि चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से ही प्रस्ताव में जोड़ी गई थी। इसके अलावा, जकी का ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से संबंधित एक प्रश्न हटाए जाने पर भी विवाद हुआ, जिस पर जकी ने आपत्ति जताते हुए इसे 'गड़बड़ी से संबंधित' बताते हुए जवाब देने की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।