दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और यमुना नदी में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से शाम लोहा पुल बंद हो जाएगा। मौसम विभाग ने सात सितंबर तक बारिश का पूर्वानुुमान जताया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उधर, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमावार को हुई बारिश से सड़कें तालाब बन गई।

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और यमुना नदी में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और यमुना नदी में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से शाम लोहा पुल बंद हो जाएगा। मौसम विभाग ने सात सितंबर तक बारिश का पूर्वानुुमान जताया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उधर, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमावार को हुई बारिश से सड़कें तालाब बन गई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 18 किमीसे लंबा जाम लग गया। वहीं पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 9 जिले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 1312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ को लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात मुख्यमंत्री मान से फोन पर बात की और केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
पंजाब में बाढ़ के चलते हरियाणा में भी हालात बुरे हैं। दोनों राज्यों में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। हरियाणा में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आज कुछ स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं।
उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त की बारिश ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। बीते महीने सामान्य से 68 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। यह 1949 के बाद से सबसे ज्यादा है।
शिमला में पिछले 24 घंटे में भूस्खलन और मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट है। 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
झारखंड के कई शहरों में रात से मौसम बदल गया है। कई जगहों पर तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ जोरदार बारिश हुई। मंगलवार सुबह राजधानी रांची, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, रामगढ़ सहित 11 से अधिक जिलों में बारिश हुई।
लखनऊ में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश हो रही है। वाराणसी में भी बारिश शुरू हुई। यूपी के 25 जिलों में आज भारी बरसात का अलर्ट है। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बारिश की वजह से 6 शहरों में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
भोपाल समेत मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भोपाल, रतलाम, दमोह, ग्वालियर समेत 26 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। रतलाम का पलसोड़ा गांव पानी में पूरी तरह डूब गया। नदियां उफान पर आ गईं जबकि डैम ओवरफ्लो हो गए। बारिश का ऐसा ही दौर अभी रहेगा। मौसम विभाग ने उज्जैन समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।