पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस-आरजेडी की वोटर अधिकार रैली के दौरान उनकी मां को गाली देने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी। मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि समृद्ध परंपरा वाले बिहार में ऐसी स्थिति पैदा होगी, जहां मां के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के दरभंगा में मां को गाली देने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस-आरजेडी की वोटर अधिकार रैली के दौरान उनकी मां को गाली देने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी। मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि समृद्ध परंपरा वाले बिहार में ऐसी स्थिति पैदा होगी, जहां मां के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाएगी। मोदी ने कहा- मां ही तो हमारी दुनिया होती है। मां ही हमारा संस्कार होती है। कुछ दिन पहले बिहार में जो हुआ, उसकी न तो मैंने कल्पना की थी, न किसी बिहार के भाई-बहन ने की होगी और न ही हिंदुस्तान के किसी नागरिक ने ऐसा सोचा होगा। पीएम ने कहा कि बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं, जो केवल उनकी मां का अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं हैं, बल्कि भारत की हर मां, बहन और बेटी का अपमान हैं। मुझे पता है, जो पीड़ा मेरे दिल में है, वही दर्द बिहार के लोगों के दिल में भी है। हर मां-बेटी के सम्मान को चोट पहुंची है।
प्रधानमंत्री ने जनता से भावनात्मक जुड़ाव बनाते हुए कहा कि बिहार की परंपरा में मां का सम्मान सर्वोपरि है। ऐसे अपमानजनक शब्द सुनकर पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां को देवता के समान दर्जा दिया गया है। इस तरह के शब्द हमारी सभ्यता और संस्कार पर हमला हैं।
पीएम मोदी ने कहा- मुझे पता है कि आप सभी को, बिहार की हर मां को, बिहार की हर बेटी को और बिहार के हर भाई को कितना बुरा लगा। मैं जानता हूं कि जितनी तकलीफ मुझे हुई, उतनी ही तकलीफ आपको भी हुई। जब इतनी सारी माताएं और बहनें मेरे साथ हैं, तो आज मैं यह दुख आप सबके साथ साझा कर रहा हूं, ताकि इसे मैं सहन कर सकूं।
पीएम मोदी ने कहा-अब मेरी मां इस दुनिया में नहीं हैं। मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें इस तरह से अपमानित किया गया। हर मां अपने लगन और तपस्या से परिवार को पालती है। मां का स्थान देवी-देवताओं से ऊपर है। बिहार की हर मां और बेटी इस घटना से आहत हुई हैं। मैंने पिछले 50-55 साल से देश की सेवा की है। हमेशा महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि रखा है।
पीएम मोदी ने बिहार की महिलाओं के लिए भी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने करोड़ों शौचालय बनवाए हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चलाई हैं। जीविका योजना के तहत बिहार की माताओं और बहनों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। पीएम मोदी ने बिहार की धरती पर मां के सम्मान को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान मां के सम्मान से है और यहां गंगा मईया और कोशी मईया की पूजा का महत्व है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।