राजस्थान में बड़े सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जैसलमेर बस अग्निकांड में 21 लोगों की जान चली गई। इसके दो दिन बाद ही गुरुवार को बाड़मेर से एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रेलर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगी, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है।

गुरुवार को बाड़मेर से एक और भीषण सड़क हादसा हो गया।
बाड़मेर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान में बड़े सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जैसलमेर बस अग्निकांड में 21 लोगों की जान चली गई। इसके दो दिन बाद ही गुरुवार को बाड़मेर से एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रेलर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगी, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है। दरअसल, राजस्थान के बाड़मेर में तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां बालोतरा में ट्रेलर-स्कॉर्पियो की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान चार लोगों की जिंदा जलने से मौके पर मौत हो गई। इस सड़क हादसे के शिकार हुए लोग सिणधरी (बालोतरा) से गुड़ामालानी (बाडमेर) जा रहे थे। सभी गुड़ामालानी के डाभड़ के रहने वाले थे।
गुड़ामालानी के डाबड़ गांव के 5 दोस्त स्कॉर्पियो में सवार होकर सिणधरी आए थे। यहां रात को होटल में खाना खाने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बालोतरा-सिणधरी मेगा हाईवे पर उनकी स्कॉर्पियों गाड़ी की भिड़त ट्रेलर से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की तुरंत गाड़ी में आग लग गई। आग इतनी विकराल लगी कि स्कॉर्पियो के दरवाजे जाम हो गए और चार युवक भीतर ही फंस गए।
आग लगने के कारण स्कार्पियों में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक ने जान जोखिम में डालते हुए स्कॉर्पियो के चालक को बाहर खींच कर निकाला और उसे बचाने में सफल रहा। घायल युवक को सिणधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक रमेश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, डिप्टी निरज शर्मा, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी वाकाराम चौधरी सहित, परिवहन अधिकारी प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। चारों युवक इस कदर जले हैं कि शव की पहचान करना मुश्किल है। डीएनए जांच के बाद ही पहचान हो पाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में हो रहे गतिरोध को लेकर आज जवाब दिया है। शाह ने बुधवार को कहा कि सरकार हर मुद्दे पर तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दू्ंगा।
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने एक अहम फैसले में कहा कि बड़े बच्चे आजाद इंसान हैं। वे माता-पिता की प्रॉपर्टी नहीं हैं। कोर्ट ने साफ किया कि अगर कोई बालिग महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ रहना चाहती है, तो उसकी कस्टडी के लिए हेबियस कॉर्पस याचिका दायर नहीं की जा सकती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय के युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति भी बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं।
कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट का बीती देर रात को इंजन फेल हो गया जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। बीती रात घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज को बेहतर बनाने के लिए फुल-टाइम CEO की तलाश तेज कर दी है। देशभर से आए 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू हो गया है।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद फिर गहरा गया है। अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के आधिकारिक नामकरण के बाद चीन की बौखलाहट पर विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर पर शांति के बिना द्विपक्षीय संबंधों में सुधार संभव नहीं है।
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर बयान देते हुए लखनऊ की टीडीपीएल (TDPL) कंपनी पर सवाल उठाए और विपक्ष पर छात्रों की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया।
15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से घर-घर तिरंगा लहराने और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।
सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर साइबर अपराधों और निजी जानकारी के खुलासे के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने तीनों मंत्रालयों से अभ्यावेदन पर विचार करने को कहा है।