नए साल 2026 की शुरुआत के साथ 8वें वेतन आयोग, रसोई गैस की कीमतों और बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जानें कैसे ये नियम आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे।

नई दिल्ली | स्टार समाचार वेब
कैलेंडर बदलने के साथ ही 1 जनवरी 2026 से भारत में आम नागरिकों की दिनचर्या और आर्थिक स्थिति से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में उछाल से लेकर रसोई गैस के दामों में राहत तक, नए साल की सुबह कई नई सौगातें और कुछ सावधानियां लेकर आएगी।
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2026 में 8वें वेतन आयोग के लागू होने की प्रबल संभावना है। अनुमानों के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि के साथ न्यूनतम वेतन और पेंशन में 20% से 35% तक का बड़ा इजाफा देखा जा सकता है।
यूनिफाइड टैरिफ सिस्टम के प्रभावी होने से सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमतों में गिरावट आएगी। सीएनजी के दाम में प्रति किलो 2.50 रुपये तक और पाइप वाली रसोई गैस में 1.80 रुपये तक की कटौती संभव है। इसके साथ ही, तेल कंपनियां 1 जनवरी को LPG सिलेंडरों की नई दरों की घोषणा भी करेंगी।
आरबीआई द्वारा रेपो रेट में की गई हालिया कटौती का लाभ 1 जनवरी से ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगा। बैंक होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों में कमी कर सकते हैं, जिससे आपकी मासिक ईएमआई का बोझ हल्का होगा।
सोशल मीडिया पर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नियम सख्त होने जा रहे हैं। सरकार 'एज वेरिफिकेशन' अनिवार्य करने जा रही है ताकि बच्चों को आपत्तिजनक कंटेंट से सुरक्षित रखा जा सके।
1 जनवरी से नया इनकम टैक्स बिल पूरी तरह लागू हो सकता है। नए टैक्स स्लैब और जीएसटी में की गई कटौतियों का सीधा लाभ करदाताओं को मिलेगा, जिससे उनकी बचत में इजाफा होगा।
पैन-आधार: यदि 31 दिसंबर 2025 तक पैन को आधार से लिंक नहीं किया गया, तो 1 जनवरी से पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा, जिससे बैंकिंग कार्यों में बाधा आएगी।
राशन कार्ड e-KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसा न करने पर नए साल से मुफ्त या रियायती राशन मिलना बंद हो सकता है।
नए साल के ये बदलाव जहाँ एक ओर वित्तीय लाभ दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डिजिटल सुरक्षा और केवाईसी नियमों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी भी देते हैं। किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने रुके हुए सरकारी और बैंकिंग काम 31 दिसंबर तक निपटाना ही समझदारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।