ट्रंप प्रशासन की तरफ से टैरिफ वॉर के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका को परोक्ष रूप से संदेश दिया है। साथ ही चीन के साथ बढ़ती नजदीकियों पर भी स्थिति साफ कर दी। राजनाथ ने दो टूक शब्दों में कहा-अंतरारष्ट्रीय संबंधों में कोई स्थायी मित्र या स्थायी दुश्मन नहीं होता।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका को परोक्ष रूप से संदेश दिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ट्रंप प्रशासन की तरफ से टैरिफ वॉर के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका को परोक्ष रूप से संदेश दिया है। साथ ही चीन के साथ बढ़ती नजदीकियों पर भी स्थिति साफ कर दी। राजनाथ ने दो टूक शब्दों में कहा-अंतरारष्ट्रीय संबंधों में कोई स्थायी मित्र या स्थायी दुश्मन नहीं होता। अपना हित सर्वोपरि होता है। ऐसे में हमारी किसी भी देश से दुश्मनी नहीं हैं। भारतीय नागरिकों का हित मोदी सरकार के लिए सर्वोपरि है। दरअसल, भारत पर ट्रंप द्वारा थोपे जा रहे टैरिफ और रूस से कच्चा तेल न खरीदने के लिए बन रहे दबाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका को स्पष्ट शब्दों में जवाब दे दिया है। राजनाथ ने कहा- भारत के लिए अपने किसानों और अपने उद्यमियों का हित ही सबसे महत्वपूर्ण है। हम किसी भी कीमत पर अपने देश के कल्याण से समझौता नहीं कर सकते। चाहे कितना भी दबाव डाला जाए, भारत अपने किसानों, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, पशुपालकों और आम नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा। हम सब भू-विज्ञान में पढ़ते हैं कि जितना दबाव पड़ता है, उतनी ही चट्टान मजबूत होती जाती है। मुझे लगता है कि भारत पर जितना दबाव डाला जाएगा, भारत उतने ही मजबूत चट्टान के रूप में निखरकर सामने आएगा।
राजनाथ सिंह, एक चैनल के निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई अहम टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया इतनी तेजी से बदल है कि हर दिन हमारे सामने नई चुनौतियां आकर खड़ी हो जाती हैं। आत्मनिर्भरता को पहले केवल विशेषाधिकार के रूप में देखा जाता था, लेकिन आज यह अस्तित्व बनाए रखने और प्रगति के लिए शर्त है। आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था और हमारी सुरक्षा दोनों के लिए आवश्यक है।
आपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कह कि कुछ दिनों का यह युद्ध भले ही भारत की जीत और पाकिस्तान की हार बयां करता हो, लेकिन इसके पीछे वर्षों की रणनीतिक तैयारी छिपी है। हमारी सेनाओं ने भी कई वर्षों की तैयारी और कड़ी मेहनत और स्वदेशी इक्विपमेंट्स के सात चुने हुए टारगेट पर प्रभावी कार्रवाई की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।