पीएम मोदी ने धार जिले की बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। यहां खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया। साथ ही राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की।
By: Arvind Mishra
Sep 17, 20251:53 PM
4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चीन में शंघाई सहयोग परिषद शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने एससीओ के सदस्यों के सत्र में भारत का वक्तव्य दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान दुनिया के सामने आतंकवाद का मुद्दा रखा। प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया।
By: Arvind Mishra
Sep 01, 202510:54 AM
3
पीएम नरेंद्र मोदी इस समय चीन की यात्रा पर हैं। चीन में हो रहे 25वें एससीए शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। ये बैठक 40 मिनट तक चली। बैठक में रूसी राष्ट्रपति समेत कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। चिनफिंग के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी मौजूद रहे।
By: Arvind Mishra
Aug 31, 202511:37 AM
5
ट्रंप प्रशासन की तरफ से टैरिफ वॉर के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका को परोक्ष रूप से संदेश दिया है। साथ ही चीन के साथ बढ़ती नजदीकियों पर भी स्थिति साफ कर दी। राजनाथ ने दो टूक शब्दों में कहा-अंतरारष्ट्रीय संबंधों में कोई स्थायी मित्र या स्थायी दुश्मन नहीं होता।
By: Arvind Mishra
Aug 30, 202512:49 PM
2
उमा ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेना हर भारतीय के मन में है। जब यह हो जाएगा तभी हमारा उद्देश्य पूरा होगा। इस दौरान उमा ने 1994 में संसद द्वारा पारित उस सर्वसम्मत प्रस्ताव का भी उल्लेख किया जिसमें पीओके को भारत का अभिन्न हिस्सा घोषित किया गया था।
By: Arvind Mishra
Aug 30, 202511:14 AM
14
अमेरिका ने हाल के दिनों भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है, जो बुधवार से लागू हो जाएगा। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। वहीं ट्रंप ने दावा किया है कि अगर कोई देश रूस से तेल खरीदता है, तो उसको कड़े टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। देखा जाए तो एक तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस समय पूरी दुनिया में टैरिफ युद्ध छेड़ दिया है।
By: Arvind Mishra
Aug 26, 202512:46 PM
मध्य प्रदेश की धरा महू से भारत की सुरक्षा रणनीति को लेकर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा-भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, लेकिन गलतफहमी में मत रहना... हम शांतिवादी नहीं हो सकते। मेरा मानना है कि शक्ति के बिना शांति एक काल्पनिक कल्पना है।
By: Arvind Mishra
Aug 26, 202511:53 AM
7
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने गोवा में छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन और करियर से जुड़ा प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने संविधान के सेपरेशन आफ पावर, सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर एक्शन फैसले और कानूनी शिक्षा को लेकर अपने विचार रखे। गवई ने छात्रों को यह सीख दी कि सफलता रैंक या अंक से नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और समर्पण से तय होती है।
By: Arvind Mishra
Aug 24, 20259:54 AM
11
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। जयशकंर ने कहा-भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के मुद्दे पर हम किसी भी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करते हैं। 1970 के दशक से आज पचास साल बीत चुके हैं और ये एक राष्ट्रीय सहमति है।
By: Arvind Mishra
Aug 23, 20251:09 PM
हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में गहराई से समाया हुआ है, क्योंकि यह एक ऐसी जीवन शैली है जो सार्वभौमिक प्रेम और अहिंसा में विश्वास करती है। हिंदुत्व में व्याप्त अहिंसा का अर्थ कमजोरी नहीं है। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साक्षात्कार के दौरान कही।
By: Arvind Mishra
Jul 19, 20252:20 PM