दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2913 को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान के कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला, जिसके बाद मानक प्रक्रिया के तहत इंजन बंद कर दिया गया और विमान को तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।

एयर इंडिया की फ्लाइटों में टेक्नीकल समस्याओं की खबरें मानों अब आम हो चली हैं।

दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2913 को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान के कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला, जिसके बाद मानक प्रक्रिया के तहत इंजन बंद कर दिया गया और विमान को तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। आग लगने की जानकारी मिलने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से इंदौर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। दरअसल, देशभर में एयर इंडिया की फ्लाइटों में टेक्नीकल समस्याओं की खबरें मानों अब आम हो चली हैं। लगभग हर दिन किसी न किसी फ्लाइट में इस तरह की समस्याएं सामने आती रहती हैं। ऐसा ही कुछ आज रविवार को दिल्ली से इंदौर जाने वाली फ्लाइट में हुआ, जिसे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली वापस लौटाया गया। यहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की प्लेन को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके पीछे की वजह कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था, जिसके बाद नियमों का पालन करते हुए इंजन बंद कर दिया गया। इसके साथ पायलट विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली वापस लाया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एयरलाइन ने ज्यादा डिटेल जानकारी दिए बिना कहा, रविवार को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई-2913 उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई, क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का सिग्नल मिला था। हवाई सुरक्षा नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को घटना की सूचना दे दी गई है। तकनीकी समस्याएं सामने आने के बाद कॉकपिट क्रू ने उड़ान नहीं भरने का फैसला किया और प्लेन को जांच के लिए वापस बे में ले आए।
पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
जैसे ही अलार्म बजा और कॉकपिट में आग का संकेत मिला, विमान में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पायलट ने तुरंत जरूरी सावधानी बरती और इंजन को बंद कर विमान को हवा में नियंत्रित रखा, इसके बाद पायलट ने सुरक्षित प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया। कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इससे पहले भी एअर इंडिया को लेकर इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहल 18 अगस्त को कोच्चि एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को अचानक टेकआफ से रोकना पड़ा था, तो वहीं इससे पहले 16 अगस्त को भी एयर इंडिया ने मिलान (इटली)-दिल्ली फ्लाइट को आखिरी समय पर कैंसिल कर दिया था। इसके पीछे की वजह तकनीकी खराबी थी। फ्लाइट में आ रही इस तरह की खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बड़ी आबादी संकट में है। बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।