रेखा की परीक्षा... दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव के लिए हो रहा मतदान

दिल्ली नगर निगम के वार्ड उप चुनाव के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। आयोग ने उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं तक के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

By: Arvind Mishra

Nov 30, 202510:07 AM

view5

view0

रेखा की परीक्षा... दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव के लिए हो रहा मतदान

वार्ड उप चुनाव के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।

  • राजधानी के 12 वार्डों में भाजपा-आप में टक्कर
  • 51 उम्मीदवारों में से 26 महिला उम्मीदार मैदन में
  • भाजपा-आप दोनों को बहुमत से जीतने का विश्वास

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

दिल्ली नगर निगम के वार्ड उप चुनाव के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। आयोग ने उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं तक के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। यह चुनाव दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। 51 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस साल के शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। दरअसल, दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के लिए उपचुनाव की वोटिंग चल रही है, जो कि शाम 5:30 बजे तक चलेगी। माना जा रहा है कि यह चुनाव विधानसभा चुनावों में भाजपा के मजबूत प्रदर्शन के बाद मतदाताओं के रुख का संकेत देगा। भाजपा और आप दोनों ने बहुमत से जीतने का विश्वास जताया है।

580 बूथों पर मतदान

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, वोटिंग 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर मतदान किया जा रहा है। उपचुनाव ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, डिचाओं कलां, नारैना, संगम विहार ए, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी वार्डों में कराए जा रहे हैं। 11 सीटें पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं, जबकि द्वारका बी सीट 2024 में खाली हुई थी, जब यहां की पूर्व पार्षद कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।

26 महिला उम्मीदवार मैदान में

51 उम्मीदवारों में से 26 महिलाएं हैं। भाजपा ने 8, आप ने 6, और कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 12 खाली वार्डों में से भाजपा के पास पहले नौ सीटें थीं, जबकि आप के पास चांदनी चौक, दक्षिणी पुरी और चांदनी महल की सीटें थीं। मौजूदा समय में एमसीडी में भाजपा के 116 और आप के 98 पार्षद हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पूर्व वार्ड में भाजपा की अनीता जैन और आप की बबीता अहलावत के बीच कड़ा मुकाबला है।

इन 12 सीटों पर मतदान

दिल्ली के जिन 12 नगर निगम वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें दक्षिणपुरी, संगम विहार-ए, ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी महल, द्वारका-बी, मुंडका, नारायणा और दिचाऊं कलां सीट हैं।

खबर पढ़ने के लिए बने रहिए... लगातार अपडेट की जा रही है...

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत में राजनीतिक ‘दान’ से चमकती राजनीति...

भारत में राजनीतिक ‘दान’ से चमकती राजनीति...

सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चंदे के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को खारिज कर चुकी है। इसके बाद राजनीतिक दलों को अब डोनेशन, इलेक्टोरल ट्रस्ट के माध्यम से दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राइवेट कंपनियों द्वारा समर्थित ट्रस्ट की ओर से राजनीतिक दलों को जमकर चंदा दिया गया।

Loading...

Dec 22, 20251:40 PM

केंद्रीय वन मंत्री की दो टूक- अरावली क्षेत्र में कोई छूट नहीं दी जाएगी 

केंद्रीय वन मंत्री की दो टूक- अरावली क्षेत्र में कोई छूट नहीं दी जाएगी 

केंद्रीय मंत्री ने कहा- अरावली पहाड़ियों और अरावली रेंज में क्या शामिल है, तो दुनिया भर के भूवैज्ञानिक, जो भूविज्ञान में काम करते हैं, रिचर्ड मर्फी द्वारा दी गई एक मानक परिभाषा को स्वीकार करते हैं कि 100 मीटर ऊंची पहाड़ी को पहाड़ माना जाता है।

Loading...

Dec 22, 202512:27 PM

पश्चिम बंगाल... घर में लगी आग... एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले

पश्चिम बंगाल... घर में लगी आग... एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के जयपुर थाना अंतर्गत साउड़िया सिंहपाड़ा में बीती देर रात को एक कच्चे मकान में आग लग गई। जहां एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय दुर्योधन दोलुई, 42 वर्षीय दूधकुमार दोलुई, 38 वर्षीय अर्चना दोलुई और 14 वर्षीय शम्पा दोलुई के रूप में हुई है।

Loading...

Dec 22, 202511:42 AM

एयर इंडिया के विमान की दिल्ली में आपात लैंडिंग... 337 यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया के विमान की दिल्ली में आपात लैंडिंग... 337 यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया के एक विमान को टेक आफ के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ली में लैंडिंग करनी पड़ी। विमान को दिल्ली से मुंबई जाना था। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सभी को विमान से नीचे उतारा गया है और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Loading...

Dec 22, 202511:25 AM

आगरा... गेस्ट हाउस में आग... मची अफरा-तफरी...छत के रास्ते बचाई जान 

आगरा... गेस्ट हाउस में आग... मची अफरा-तफरी...छत के रास्ते बचाई जान 

ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास एस्सार गेस्ट हाउस में सोमवार सुबह 5.45 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। रिसेप्शन के पास तारों में शार्ट सर्किट से आग लगने पर पूरे रेस्टोरेंट में धुआं भर गया।  फायर ब्रिगेड की टीम ने गेस्ट हाउस से 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।

Loading...

Dec 22, 202510:09 AM