
नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर सियासी घमासान मच गया है। गैर-हिंदुओं को लेकर नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। कोई जनेऊ धारण करने की बात कर रहा है, तो कोई अम्मी-अब्बू के साथ गरबा पंडालों में जाने की नसीहत दे रहा है। यहां तक कि गरबा पंडाल आयोजकों को भी गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर खुलेआम चेतावनी दी जा रही है। नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश में नवरात्रि से पहले अब गरबा की सनातनी क्रांति शुरू हो गई है। गरबा उत्सव कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को बेन करने को लेकर हिंदू संगठन से लेकर विधायक तक सामने आ गए है। हिंदू संगठनों ने गरबा संचालकों से कहा है गरबा पंडाल के बाहर वराह अवतार की फोटो लगाकर उसकी पूजन कर ही लोगों को प्रवेश दें जिससे गैर हिंदू प्रवेश न कर सके। प्रदेश में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्म जिहाद की खबरों के बीच अब हिंदू संगठन और भाजपा के विधायक गरबा जिहाद रोकने की बात कर रहे हैं।
नवरात्रि और गरबा में दूसरे धर्मों के लोगों की एंट्री को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा-गरबे में गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए, अगर आना है तो अपनी मां को, अपनी अम्मी, बहन, मौसी, अब्बा और चच्चा को लेकर आओ। देवी का प्रसाद खाओ। आशीर्वाद लो और हिंदू धर्म स्वीकार करो।
मुसलमानों की एंट्री पर पाबंदी लगाने के बयानों के बाद कांग्रेस के मुस्लिम विधायक भी सामने आए। भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा-मुसलमान गरबे में जाता ही क्यों है। उसे नहीं जाना चाहिए। भाजपा को हर त्योहार से पहले विवाद खड़ा करने की आदत है।
भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा कि यह सनातन का पर्व है। मां शक्ति की उपासना की जाती है। इस्लाम को मानने वाले मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते हैं। वे लोग हमारे त्योहारों में आते ही क्यों हैं और अगर आना है, तो सनातन अपना लो, जनेऊ धारण करो। इतना ही नहीं, चार-पांच पीढ़ी ऊपर देखेंगे, तो इनके पूर्वज भी सनातनी ही निकलेंगे।
भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने पंडालों में मुसलमाने की एंट्री पर बैन लगाने की बात कही। गरबे में कोई भी आए, आपत्ति नहीं है, जो लोग ईसाई, मुसलमान बन गए हैं, अगर वे सनातन धर्म में वापसी करते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है। वे आएं, उन्हें गंगाजल पिलवाएंगे। जय श्रीराम, जय गुरुनानक के नारे लगवाएंगे। दुर्गाजी की आरती करवाएंगे। तिलक लगाएंगे। सनातन में स्वागत है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की शुरुआत से ठीक पहले शहर में गरबा आयोजनों के स्वरूप को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने गरबा आयोजकों के सामने कुछ नई मांगें रखी हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ (जस्टिस विवेक जैन की बेंच) ने अदालत के पुराने आदेश के अनुपालन से जुड़े अवमानना केस में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।