भोपाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 2003 की वोटर लिस्ट खोजने के लिए https://sirbhopal.com पोर्टल शुरू। कलेक्टर ने दी जानकारी, लेकिन केवल 7.37% फॉर्म वापस आना प्रशासन के लिए चिंता का विषय।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) कार्य को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतदाताओं के लिए पोर्टल बनाया गया है, जिसके माध्यम से वे साल 2003 की वोटर लिस्ट में अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं, यहां तक कि मोहल्ले के नाम के आधार पर भी खोज संभव है। इस पोर्टल पर सभी विधानसभा क्षेत्रों की अद्यतन (Updated) वोटर लिस्ट उपलब्ध है, जिससे मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने में सहायता मिलेगी। पोर्टल के जरिए मध्य प्रदेश के किसी भी जिले की विधानसभा सूची डाउनलोड करने और मतदान केंद्र के बीएलओ (BLO) की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी दी गई है।
4 नवंबर से शुरू हुए एसआईआर सर्वे में भोपाल जिले की प्रगति काफी चिंताजनक बनी हुई है। जिले की सात विधानसभा सीटों में कुल 21 लाख 25 हजार 908 मतदाता हैं। प्रशासन द्वारा अब तक 20.81 लाख फॉर्म बाँटे जा चुके हैं, लेकिन इसके मुकाबले केवल 1.57 लाख फॉर्म ही वापस आए हैं। यह वापसी दर 7.37% से भी कम है, जो लक्ष्य से काफी पीछे है। फॉर्म वापस नहीं आने की यह बड़ी परेशानी प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई है।
काम में इस गहन देरी और लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर ने कार्रवाई का दौर भी शुरू कर दिया है। अब तक आधा दर्जन सुपरवाइजरों और बीएलओ को निलंबित किया जा चुका है, वहीं कई बीएलओ को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं ताकि पुनरीक्षण कार्य में गति लाई जा सके और लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।