राजस्थान के बीकानेर स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में एक सैन्यकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुजरात निवासी जिगर कुमार फिरोजाबाद से साबरमती जा रहे थे, तभी कोच अटेंडेंट से चादर को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने तीन कोच अटेंडेंट को हिरासत में लिया है।

मृतक सेना का जवान फिरोजपुर कैंट से बीकानेर-जम्मुतवी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा था।
बीकानेर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान के बीकानेर स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में एक सैन्यकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुजरात निवासी जिगर कुमार फिरोजाबाद से साबरमती जा रहे थे, तभी कोच अटेंडेंट से चादर को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने तीन कोच अटेंडेंट को हिरासत में लिया है। घटना के बाद कोच को सील कर दिया गया। दरअसल, ट्रेन में चादर मांगने को लेकर जवान का अटेंडेंट से विवाद हुआ था। इसी के बाद जवान की हत्या कर दी गई। सेना के जवान की हत्या करने वाले शख्स की पहचान जुबेर मेमन नामक शख्स के रूप में की गई है। राजस्थान की बीकानेर रेलवे पुलिस ने इस घटना के आरोपी जुबेर मेमन को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक सेना का जवान फिरोजपुर कैंट से बीकानेर-जम्मुतवी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा था। वह गुजरात के साबरमती का रहने वाला था। वह फिरोजपुर से अपने घर जा रहा था। हालांकि, ट्रेन में चादर मांगने पर हुए विवाद के बाद अटेंडेंट जुबेर मेमन ने सेना के जवान को चाकू से मारा। इसके बाद जवान की मौत हो गई। ये पूरी वारदात रविवार रात की बताई जा रही है।
सेना का जवान जिग्नेश चौधरी जम्मू के ऊधमपुर में पोस्टेड था। रविवार की रात को साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की एसी कोच थ्री में चादर मांगने पर जवान और अटेंडेंट में विवाद हुआ था जिसके बाद जुबेर जिग्नेश को ढूंढ़ते हुए उसके कोच में पहुंचा। यहां आकर उसने चाकू जवान के पैर के पिंडली में घुसा दिया। चाकू लगने के कारण और खून बहने के कारण सेना के जवान की मौत हो गई।
साबरमती एक्सप्रेस के जिस एसी कोच में सिपाही को चाकू मारा गया था, उसे सील कर दिया गया है। यात्रियों को दूसरे डिब्बे में ट्रांसफर कर दिया गया। ट्रेन के जोधपुर पहुंचते ही एफएसएल टीम भी ट्रेन में मौजूद थी। चूंकि ट्रेन को रोका नहीं जा सकता था, इसलिए चलती ट्रेन में जांच की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तल्हा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यासिर 2024 के पुंछ एयरफोर्स काफिला हमला और डेरा की गली एंबुश समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल था।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।