जमुई पहुंचीं बिहार की खेल और आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओ से सर्किट हाउस में मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने न सिर्फ खेल, विकास और राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की, बल्कि अपनी शादी के सवाल पर भी दिलचस्प अंदाज में जवाब भी दिया।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओ से सर्किट हाउस में मुलाकात की।
पटना। स्टार समाचार वेब
जमुई पहुंचीं बिहार की खेल और आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओ से सर्किट हाउस में मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने न सिर्फ खेल, विकास और राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की, बल्कि अपनी शादी के सवाल पर भी दिलचस्प अंदाज में जवाब भी दिया। वहीं राजनीति से जुड़े सवालों पर मंत्री श्रेयसी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा- जनता ने उन्हें समर्थन नहीं दिया और वे आउट ऑफ साइट, आउट ऑफ माइंड हो गए हैं। जब नेतृत्व कमजोर होता है, तो कार्यकर्ताओं और जनता का भरोसा टूटना स्वाभाविक है। मंत्री ने मध्य प्रदेश के खेल विभाग के मॉडल की भी तारीफ की और कहा कि मप्र की तरह बिहार में भी अकादमियों और प्रशिक्षण के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा- मेडल लाओ, नौकरी पाओ जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ रहा है। खेल के माध्यम से रोजगार के अवसर भी तैयार हो रहे हैं। गौरतलब है कि अभी हाल ही में बिहार की मंत्री अपनी टीम के साथ मप्र की राजधानी भोपाल आई थीं। जहां उन्होंने खेल से जुड़ी योजनाओं का बारीकी से अध्ययन किया था।
सही समय पर करूंगी शादी
शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि सही व्यक्ति मिलेगा तो शादी जरूर होगी। समाज की जो व्यवस्था है, उसका पालन सभी को करना चाहिए। सही समय आने पर आप सबको भी शादी का निमंत्रण दिया जाएगा।
भागलपुर बनेगी बैडमिंटन अकादमी
मंत्री ने कहा-भागलपुर में जल्द ही ओलंपिक स्तर की बैडमिंटन अकादमी बनेगी, जबकि बांका के ओढ़नी डैम में इंटरनेशनल लेवल का वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। यह कदम बिहार के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित करने और राज्य की खेल पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
बांका में बन रही वाटर स्पोर्ट्स अकादमी
मंत्री ने कहा-जब तक हर जिले में खेल अकादमी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्याप्त अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी तैयार नहीं हो सकते। एक महीने के भीतर भागलपुर में ओलंपिक स्तर की बैडमिंटन अकादमी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसे एक बड़े खिलाड़ी के नाम से नामांकित किया जाएगा। इसके साथ ही बांका में विकसित की जा रही वाटर स्पोर्ट्स अकादमी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगी।
खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप भी देंगे
मंत्री ने कहा- बिहार सरकार की नई योजना सक्षम एवं प्रेरणा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का मकसद रखती है। इस योजना के तहत विभिन्न स्तरों पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप और स्कॉलरशिप दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह योजना लागू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है। पहले जिले में एक-एक एकलव्य कॉलेज खोलने की योजना थी, जिसे अब बढ़ाकर 68 कर दिया गया है। अभी 12 कॉलेज संचालित हैं। जबकि तीन बंद हैं।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।