×

मध्यप्रदेश के 16 जिले...1000 एकड़ भूमि पर होगा पौधरोपण

सीएम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रकृति, पर्यावरण और जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश के 16 जिलों में मां नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्थलों की भूमि पर पौधरोपण करेगी और मनरेगा परिषद ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

By: Arvind Mishra

Jul 09, 202512:46 PM

view1

view0

मध्यप्रदेश के 16 जिले...1000 एकड़ भूमि पर होगा पौधरोपण

  • मुख्यमंत्री की पर्यावरण और जल संरक्षण अवधारणा पर अमल

  • हरियाली की चादर ओढ़ेंगे मां नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्थल

  • 43 करोड़ की लागत से लगभग 7.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे

  • पौधरोपण का कार्य 15 जुलाई से होगा,15 अगस्त तक चलेगा  

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

पीएम मोदी के जल, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरे देश में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान को प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मिशन के रूप में चला रही है। सीएम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रकृति, पर्यावरण और जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश के 16 जिलों में मां नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्थलों की भूमि पर पौधरोपण करेगी और मनरेगा परिषद ने तैयारी भी शुरू कर दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पौधरोपण के संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं। मां नर्मदा परिक्रमा पथ पर स्थित आश्रय स्थलों के 233 स्थानों की 1000 एकड़ भूमि पर 43 करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 7.50 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधरोपण का कार्य 15 जुलाई से शुरू होगा जो 15 अगस्त तक चलेगा। इन क्षेत्रों में पौध-रोपण के लिए बकायदा अभियान चलाया जाएगा।

16 जिलों का चयन

मां नर्मदा आश्रय स्थलों पर जिन जिलों में पौधरोपण किया जाएगा, उन 16 जिलों में अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा एवं खरगोन शामिल हैं।

ड्रोन-सैटेलाइट से होगी निगरानी

मां नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्थलों की भूमि पर पौधरोपण का कार्य सही ढ़ग से हो रहा है या नहीं पौधे कहां पर लगे हैं या नहीं। मनरेगा परिषद द्वारा संपूर्ण पौध-रोपण कार्य की ड्रोन-सैटेलाइट इमेज से बकायदा निगरानी भी की जाएगी। आश्रय स्थलों पर भूमि की उपलब्धता के अनुसार दो श्रेणियों में पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। प्रदेश में 136 ऐसे स्थान हैं जहां पर 2 एकड़ से अधिक भूमि है। यहां पर 2.15 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसी तरह 97 ऐसे स्थान हैं जहां पर 1 एकड़ से अधिक और 2 एकड़ से कम भूमि है वहां पर 5.50 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

पौधरोपण की खासियत

पौधरोपण के आश्रय स्थलों का चयन सिपरी सॉफ्टवेयर से किया जाएगा। साथ ही यदि सिपरी सॉफ्टवेयर पौधरोपण के लिए जगह को उपयुक्त नहीं बताता है तो उस स्थान पर पौधरोपण नहीं किया जाएगा। सॉफ्टवेयर से यह भी देखा जाएगा कि जिस जगह पर पौधरोपण किया जा रहा है उस जगह पर पानी का स्थायी स्रोत हो।

यह भी होगा

  • ऐसे स्थल जहां पर 2 एकड़ या अधिक भूमि उपलब्ध है, वहां पर सामान्य पद्धति से पौधरोपण का कार्य किया जाएगा।
  • 2 एकड़ से कम एवं 1 एकड से अधिक भूमि उपलब्ध है वहां मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया जाएगा।
  • जहां पौधरोपण किया जाना है, वहां पौधों की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग की जाएगी।
  • 14 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा गड्ढे की खुदाई और तार की फेंसिंग का कार्य।

COMMENTS (0)

RELATED POST

हर बहन को देंगे पक्का मकान, लाड़ली बहनों को मिलेगा ₹1500

1

0

हर बहन को देंगे पक्का मकान, लाड़ली बहनों को मिलेगा ₹1500

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं! अब हर बहन को मिलेगा पक्का मकान और प्रतिमाह ₹1500 की सहायता राशि। जानिए उज्जैन में हुए राज्य-स्तरीय कार्यक्रम की पूरी जानकारी और अन्य योजनाओं के लाभ।

Loading...

Jul 12, 20257 hours ago

MP.. मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा : CM

1

0

MP.. मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा : CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निषादराज सम्मेलन में घोषणा की कि मत्स्य पालन को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा, जिससे इसे अन्य उद्योगों की तरह सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन मछली उत्पादक राज्य बनाने का संकल्प लिया, साथ ही ₹92 करोड़ की केज परियोजना और ₹40 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास भी किया।

Loading...

Jul 12, 20258 hours ago

बालाघाट में दिल दहला देने वाला हमला: शादी टूटने से नाराज युवक ने दो का गला काटा, एक की पिटाई

1

0

बालाघाट में दिल दहला देने वाला हमला: शादी टूटने से नाराज युवक ने दो का गला काटा, एक की पिटाई

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने घर में घुसकर युवती और उसके पिता का चाकू से गला काट दिया। इस हमले में 85 वर्षीय वृद्धा और 3 वर्षीय बालक भी घायल हुए। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को मेडिकल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Loading...

Jul 12, 20259 hours ago