देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। दरअसल, सिवनी जिले के समनापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।

आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
सिवनी। स्टार समाचार वेब
देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। दरअसल, सिवनी जिले के समनापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 13 साल की अवनी विनोखे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अवनी की सहेली ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह इस भयावह मंजर को नहीं रोक सकी। घटना शुक्रवार देर शाम की है। जब कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली अवनी अपनी सहेली के साथ खेत से घर लौट रही थी। अचानक 4-5 आवारा कुत्तों ने दोनों को घेर लिया। अवनी की सहेली तो तेजी से भाग निकली, लेकिन अवनी कुत्तों के चंगुल में फंस गई। कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके गले और हाथों पर गहरे घाव हो गए।

अस्पताल में टूटी सांस
घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अवनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।
पुलिस ने शुरू की जांच
कान्हीवाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संतोष पन्द्रे ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।
कुत्तों का बढ़ता खतरा
यह घटना सिवनी में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को उजागर करती है। ग्रामीणों में आक्रोश और डर का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी को रोका जा सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग और संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की लचर व्यवस्थाओं की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां समय पर वेंटिलेटर न मिलने के कारण गुढ़ के वार्ड-13 निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पांडेय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी (भाजपा) नेताओं में डॉ. मोहन यादव अब सबसे लंबे समय तक निरंतर पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मध्यप्रदेश के मैहर जिल में नेशनल हाईवे-30 पर बीती देर रात सिमरन सरोवर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।