अनूपपुर जिले के सकरिया गांव में भैयालाल रजक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। मृतक की पत्नी मुन्नी बाई, उसके प्रेमी नारायणदास और मजदूर धीरज कोल ने मिलकर हत्या की थी। शव को बोरे और कंबल में लपेटकर कुएं में फेंका गया था।

हाइलाइट्स
अनूपपुर, स्टार समाचार वेब
सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम सकरिया में भैयालाल रजक 60 वर्ष की अपने घर के पीछे खेत के कुए में बोरा और कम्बल से लिपटी एवं साड़ियो से बंधी मिली लाश के मामले में अंधे हत्या काण्ड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी एवं दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बीते 31 अगस्त 25 को गुड्डी रजक पति भैयालाल रजक उम्र करीब 42 साल निवासी जैतहरी के द्वारा सिटी कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी गई कि ग्राम सकरिया में पति भैयालाल रजक का शव घर के पीछे खेत में बने कुंए के पानी में उतराते हुए देखा गया है, उक्त शिकायत पर पुलिस ने मर्ग क्र 71/25 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध किया गया, एसडीओपी, टीआई सिटी कोतवाली, एफ.एस.एल.वैज्ञानिक, फिन्गर प्रिन्ट विशेषज्ञ उपनिरीक्षक रऊएफ्ऋ के कमांडर, पुलिस डाग वीरा ट्रेकर के साथ घटनास्थल पहुंचकर कुंए से मृतक भैयालाल का शव बरामद किया गया, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया, इस मामले में डीआईजी शहडोल रेन्ज सुश्री सविता सोहाने, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं साक्षियों से पूछताछ कर जांच टीम को निर्देश दिये गये, पुलिस टीम द्वारा गहन छानबीन एवं साक्ष्य संकलन पर मृतक की तीसरी पत्नी मुन्नी उर्फ विमला रजक 38 वर्ष सकरिया, उसके प्रेमी लल्लू उर्फ नारायण दास कुशवाहा 48 वर्ष वार्ड 13 पुरानी बस्ती एवं घर पर काम करने वाले मजदूर धीरज कोल 25 वर्ष सकरिया को धारा 103(1),238,61(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया है, पुलिस के द्वारा अंधी हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए विवेचना में पाया गया कि मृतक भैयालाल की तीन शादियां हुई है, पहली पत्नी ग्राम मझगवां शहडोल की शादी के कुछ दिनो बाद ही छोड़कर चली गई वर्तमान में भैयालाल की दो पत्नियां है, पहली पत्नी गुड्डी बाई को कोई संतान ना होने से भैयालाल ने गुड्डी बाई की छोटी बहन मुन्नी बाई रजक से भी शादी कर ली थी जिससे भैयालाल को दो संतान है, मृतक भैयालाल रजक की ग्राम सकरिया एवं परसवार में कीमती पैतृक जमीन है, जिसको विक्रय कराने के लिए दलाल लल्लू उर्फ नारायण दास कुशवाहा का पिछले चार-पांच वर्ष से भैयालाल रजक के घर पर आना जाना होता था, इसी बीच मुन्नी बाई रजक का लल्लू उर्फ नारायणदास कुशवाहा से प्रेम संबंध हो गया, जिसके चलते 30 अगस्त को मुन्नी बाई ने नारायणदास और घर पर काम करने वाले धीरज कोल के साथ मिलकर योजना बनाई कि वह जैतहरी अपनी बड़ी बहन गुड्डी रजक के पास चली जायेगी जो रात में घर पर अकेले भैयालाल रजक रहेगा जिसकी हत्या करनी है, जिसके बाद वह नारायणदास कुशवाहा से शादी कर लेगी, आपराधिक षणयन्त्र के अनुसार रात्रि करीब 2.-2.30 बजे नारायणदास और धीरज मृतक भैयालाल के निमार्णाधीन मकान में घुसे और परछी में बिछी खटिया पर सो रहे भैयालाल को निमार्णाधीन सामान में पड़े लोहे की राड से सिर में मारकर हत्या कर दी, और साक्ष्य नष्ट करने के लिए घर पर पड़े जूट के बोरे और कम्बल में भैयालाल की लाश को लपेटकर दो साड़ियो एवं जूट की रस्सी से बांधकर घर के पीछे खेत में बने कुँए में फेंक दिया। आरोपियों द्वारा हत्या के उपरांत कुंए में फेंके गये भैयालाल के मोबा को पुलिस द्वारा कुंए को खाली कराकर जप्त किया गया, एवं आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर अन्य साक्ष्य संकलित किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।