देशभर में बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा।


यूपी के 35 जिलों में अलर्ट

यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। लखनऊ, सहारनपुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इधर, मुजफ्फरनगर के कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भरा है।
मंडी में बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। एनडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय पुलिस रेस्क्यू में जुटी हैं। इधर, मौसम विभाग ने मंगलवार को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर सहित राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में रातभर से बारिश हो रही है।
बादल फटने से घरों में घुसा मलबा
हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जेल-रोड के साथ लगते नाले में बहने से एक महिला की मौत हो गई है। रात 3 बजे नाले का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। इससे निचली मंजिल पर सो रहे 10 से ज्यादा लोग घरों के भीतर मलबे में फंस गए। सुबह 4 बजे पुलिस ने इन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया।
भोपाल, रायसेन-इटारसी में तेज बारिश
मध्यप्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट है। नर्मदापुरम में सुबह 8.30 बजे स्कूलों की छुट्टी का आदेश आया। तब तक कई छात्र स्कूल के लिए निकल चुके थे। भोपाल में बारिश की वजह से कार्मल कॉन्वेंट और सेंट जोसेफ कोएड स्कूल में छुट्टी कर दी गई है। कैंपियन स्कूल में एक घंटे की टेस्ट क्लास चल रही है। भोपाल और सीहोर में बारिश की वजह से कोलांस नदी एक फीट ऊपर बह रही है। इससे बड़ा तालाब का वाटर लेवल 1661.05 फीट पानी हो गया है। तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है।
रायसेन पानी-पानी
रायसेन में महामाया चौक समेत निचले इलाकों में पानी भर गया है। सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इटारसी में तवा डैम के 9 गेट 7-7 फीट की ऊंचाई तक खोलकर एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तवा डैम का वर्तमान जलस्तर 1159.80 फीट है।
भारी बारिश की चेतावनी
भोपाल, रायसेन और इटारसी में रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग 14 जिलों में अति भारी और 20 में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश हो सकती है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।