शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर रुख दिखा दिया। बाद में सेंसेक्स और निफ्टी में भी तेजी लौट आई। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 87.68 पर पहुंच गया। दरअसल, अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर अनिश्चितता के बावजूद इस हफ्ते होने वाली यूएस-रूस वार्ता को लेकर अभी एक उम्मीद बनी हुई है।

शेयर बाजार ने गिरकर की वापसी।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर रुख दिखा दिया। बाद में सेंसेक्स और निफ्टी में भी तेजी लौट आई। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 87.68 पर पहुंच गया। दरअसल, अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर अनिश्चितता के बावजूद इस हफ्ते होने वाली यूएस-रूस वार्ता को लेकर अभी एक उम्मीद बनी हुई है। इस बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जहां सेंसेक्स 170 अंक टूटा और सुबह करीब 9:15 बजे कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 24,550 के नीचे खुला, लेकिन, कुछ ही देर बाद बाजार जोरदार वापसी करते हुए बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा ऊपर चढ़ गया। इसके साथ ही, एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24600 के पार चला गया।

दूसरी तरफ, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में कमजोरी देखने को मिली, जो हाल ही में सेविंग्स अकाउंट पर न्यूनतम बैलेंस 50,000 रुपए करने की घोषणा के बाद आई है। वहीं, यात्रा आनलाइन का शेयर लगभग 15 प्रतिशत चढ़ा।
किसे फायदा-किसे नुकसान
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील सबसे ज्यादा फायदे में दिखीं। हालांकि, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,202.65 करोड़ के शेयर बेचे।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। एमएंडएम, टीसीएस और बजाज फाइनेंस के शेयर चढ़े हैं। आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल और एचडीएफसी बैंक में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। एनएसई के प्राइवेट बैंकिंग, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट है। मीडिया, आईटी, आॅटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी है।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, हाल में बाजार तीन महीने के निचले स्तर को छूने के बाद राहत की रैली देखी गई, जिसका मुख्य कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी और अच्छे ग्लोबल संकेत हैं। हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद पर सहमति न बनने से अनिश्चितता बरकरार है, जिसका असर एक्सपोर्ट और भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। सोमवार को बाजार की मजबूत शुरूआत हुई थी।
इधर, अमेरिका ने चीन के आयातित सामानों पर भारी टैरिफ लगाने की योजना को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। यह टैरिफ मंगलवार से लागू होना था, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे नवंबर के मध्य तक बढ़ाने का आदेश दिया. वैश्विक बाजार की बात करें तो जापान का निक्केई 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, आस्ट्रेलिया का अर 200 0.13 प्रतिशत चढ़ा। साउथ कोरिया का केओएसपीआई 0.81 फीसदी ऊपर गया और चीन का सीएसआई 0.36 प्रतिशत बढ़ा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वैश्विक बाजार से मिले संकेतों का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी है। वहीं जापान का निक्केई 225 0.3 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में दिखा।
Share Market Today July 24: अमेरिका-ईरान युद्ध से ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार, अमेरिका द्वारा 10% टैरिफ लगाने और अमेरिकी-एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट दर्ज।
आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की चमक अभी भी बरकरार है। जानिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहे हैं सोने-चांदी के नए भाव।
भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्ससे और निफ्टी गिर गया। कच्चे तेल के दाम में वृद्धि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य कारण रहे। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 96.48 पर पहुंच गया।
आज सोने और चांदी के भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा रेट और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी टूटे, फार्मा शेयरों का बुरा हाल।
भारतीय अर्थव्यवस्था में महंगाई मापने का तरीका बदलने जा रहा है। सरकार पांच वर्षों में WPI को हटाकर उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) लागू करेगी। जानिए इसके मुख्य घटक और व्यापार पर असर।
घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। हालांकि, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया।
सावन और रक्षाबंधन के त्योहारों से ठीक पहले आम आदमी के लिए मिठास महंगी हो गई है। इंदौर के फुटकर बाजार में इतिहास में पहली बार शक्कर के दाम 50 रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गए हैं। देश में महंगाई दर मापने वाले थोक मूल्य सूचकांक में शक्कर की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक होती है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस जियो और 4,500 कंपनियों पर लगे प्रतिस्पर्धा-विरोधी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। साक्ष्यों के अभाव में आयोग ने इसे एक बड़ा राहत भरा फैसला माना है।