शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के कारोबारी दिन में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी बढ़त के साथ खुला, तो वहीं सेंसेक्स ने तेजी के साथ शुरुआत की। साथ ही अन्य शेयरों में भी तेजी दिखी। हालांकि कुछ शेयरों में गिरावट देखी गई।

निफ्टी बढ़त के साथ खुला, तो वहीं सेंसेक्स ने तेजी के साथ शुरुआत की।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के कारोबारी दिन में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी बढ़त के साथ खुला, तो वहीं सेंसेक्स ने तेजी के साथ शुरुआत की। साथ ही अन्य शेयरों में भी तेजी दिखी। हालांकि कुछ शेयरों में गिरावट देखी गई। दरअसल, शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मंगलमय हुई। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स गिरावट से उबरते हुए तेज रफ्तार से भागते हुए नजर आए। खास बात ये है कि बाजार में ये तेजी अमेरिका की ओर से लगातार किए जा रहे टैरिफ ऐलान के बावजूद देखने को मिल रही है, जिनसे भारतीय कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। इसमें ताजा फार्मा और बाहरी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान शामिल है। मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 80,364.94 की तुलना में उछलकर ओपन हुआ और झटके में करीब 300 अंक की छलांग लगा गया, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 24,634.90 के मुकाबले तेज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में टाटा ग्रुप के टाइटन से लेकर टीसीएस तक के शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करते हुए नजर आए।
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरूआत होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स बढ़त के सात 80,541.77 पर ओपन हुआ और फिर इसकी रफ्तार तेज हो गई और ये करीब 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 80,677.82 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 24,691.95 पर ओपनिंग करने के बाद अचानक उछलकर 24,720.40 के लेवल पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 430 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ ग्रीन जोन में खुले, तो 256 शेयरों की ओपनिंग गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई। वहीं 76 शेयर फ्लैट खुले। सबसे तेज भागने वाले शेयरों में टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स, सिप्ला, टाटा कंज्यूमर आगे रहे, तो वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें, तो एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, टेक महिंद्रा और डॉ. रेड्डीज लैब्स रेड जोन में ओपन हुए।
मंगलवार को बाजार में तेजी के बीच सबसे तेज भागने वाले शेयरों की बात करें, तो इस लिस्ट में बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल पावरग्रिड शेयर (1.40 प्रतिशत), एशियन पेंट्स शेयर (1.20 प्रतिशत), बीईएल शेयर (1.15 प्रतिशत) और टाइटन भी करीब 1 फीसदी की तेजी लेकर कारोबार कर रहा था। ओला इलेक्ट्रिक (3.40 प्रतिशत), फर्स्ट क्राई शेयर (2.55 प्रतिशत), कल्याण ज्वेलर्स (2.90 प्रतिशत), बैंक आफ इंडिया (2.20 प्रतिशत), डेल्हीवेरी शेयर (2.05 प्रतिशत) और महाराष्ट्र बैंक भी 2 फीसदी की तेजी लेकर कारोबार करते हुए नजर आए।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.045 फीसदी गिरकर 45,023 पर और कोरिया का कोस्पी 0.14 फीसदी चढ़कर 3,436 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.027 फीसदी गिरकर 26,615.76 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42 फीसदी चढ़कर 3,878 पर कारोबार कर रहा है। 29 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.15 फीसदी चढ़कर 46,316 पर बंद हुआ था। नैस्डेक कंपोजिट में 0.48 फीसदी की तेजी रही थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।
शेयर बाजार अपडेट 1 जुलाई 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल। जानिए आज बाजार की चाल कैसी है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और एमसीएक्स (MCX) पर बाजार के हाल की पूरी जानकारी
आज के शेयर बाजार का हाल जानें। भारतीय बाजार में सुस्ती, एशियाई बाजारों की स्थिति, कच्चे तेल की घटती कीमतें और अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 680 रुपये सस्ता हुआ। प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स यहाँ देखें।
29 जून का शेयर बाजार अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच भारतीय बाजार सुस्त। जानें निफ्टी, सेंसेक्स और ग्लोबल मार्केट का पूरा हाल।
जुलाई 2026 में किन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं? यहाँ जानें डिवाइन हीरा ज्वैलर्स, कृष्णा फॉस्केम सहित 5 कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी जानकारी
EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक सिस्टम माइग्रेशन के कारण बंद रहेंगी। जानें मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।