हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हलचल देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार तेजी से हुई। वहीं, निफ्टी में भी पिछले बंद के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज हुई। दरअसल, एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत को भारतीय शेयर बाजार ने भी स्वागत किया है।

सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार तेजी से हुई। वहीं, निफ्टी में भी पिछले बंद के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज हुई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हलचल देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार तेजी से हुई। वहीं, निफ्टी में भी पिछले बंद के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज हुई। दरअसल, एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत को भारतीय शेयर बाजार ने भी स्वागत किया है। सुस्त शुरुआत के बाद अचानक सेंसेक्स-निफ्टी ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 300 अंक से ज्यादा तेजी लेकर कारोबार करता नजर आया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी अपने पिछले बंद के मुकाबले मामूली बढ़त लेकर खुलने के बाद 100 अंक से ज्यादा उछलकर कारोबार कर रहा था। बाजार में आई इस तूफानी तेजी के बीच टाटा स्टील से लेकर टाइटन कंपनी तक के शेयर रफ्तार पकड़कर कारोबार कर रहे थे।
गौरतलब है कि आज भारत के रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक तय है। इसमें ब्याज दर निर्धारण से लेकर कई अहम नीतिगत निर्णयों पर विचार होने की संभावना है। ऐसे में शेयर बाजार काफी उम्मीदों के साथ हरे निशान पर हैं।
सोमवार सेंसेक्स 400 अंक की तेजी के साथ 80,850 पर कारोबार कर रहा। निफ्टी में भी करीब 130 अंक की तेजी है, ये 24,780 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर्स में तेजी और 9 शेयर्स में गिरावट है। एनएसई के मेटल और पीएसयू बैंक सेक्टर में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। आॅटो, आईटी, मीडिया, फार्मा, रियल्टी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी तेजी है।
सेंसेक्स की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल 30 में से 25 शेयर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे। इस बीच मिडकैप 279.12 अंक की उछाल, जबकि स्मॉलकैप 337.64 अंक की बढ़त में था। हालांकि, तमाम कंपनियों के शेयर बाजार में तेजी के बावजूद रेड जोन में भी नजर आए।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.02 फीसदी गिरकर 44,892 पर और कोरिया का कोस्पी 1.29 प्रतिशत चढ़कर 3,429 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.25 प्रतिशत बढ़कर 26,455 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13 प्रतिशत चढ़कर 3,832.90 पर कारोबार कर रहा है। 26 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.65 फीसदी चढ़कर 46,247.29 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.44 प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 0.59 फीसदी की तेजी रही थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन दर्ज किया गया है। इस महीने टोल से होने वाली कमाई 6,640 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है, जो अब तक किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी वसूली है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष कुल टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। जानें EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और बिना पोर्टल लॉगिन किए पीएफ बैलेंस चेक करने व पासबुक डाउनलोड करने का आसान तरीका।
14 नवंबर को सोने और चांदी के बाजार भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम, चांदी की कीमत में गिरावट के कारण और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अक्तूबर 2026 में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी और व्यापार घाटे से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत है। 24 कैरेट सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए के नीचे आ गया है, वहीं चांदी भी ऑल टाइम हाई से 2.02 लाख रुपए तक सस्ती हुई है। पढ़ें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।
अक्टूबर 2026 में भारत ने रूस से रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो (665.22 अरब रुपये) का जीवाश्म ईंधन आयात किया। कच्चे तेल की खरीद में 10% की बढ़ोतरी और रिफाइनरियों के आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
घरेलू शेयर बाजार में बीते 10 दिनों की हरियाली के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को बिकवाली का जोर दिखा। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी टूट गए। सेंसेक्स 537.56 अंकों की गिरावट के साथ 81,373.45 के स्तर पर पहुंच गया।
अक्टूबर 2026 के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी। खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के महंगे होने से खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% हुई, जो RBI के टॉलरेंस बैंड से अधिक है। जानिए इसका अर्थव्यवस्था और रेपो रेट पर असर।
भारतीय जीवन बीमा निगम, कोफोर्ज, अडानी ग्रीन एनर्जी और मीशो को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया है। नवंबर-2026 के इंडेक्स रिव्यू के तहत हुए इस बदलाव के बाद वैश्विक इंडेक्स में भारत की हिस्सेदारी 12.9 प्रतिशत से बढ़कर 13.1 प्रतिशत हो जाएगी।
भारतीय शेयर बाजारों में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी 25,250 के स्तर को पार कर गया। इस तेजी में वित्तीय और मीडिया शेयरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 सूचकांक 210.40 अंक यानी 0.84 फीसदी की वृद्धि के साथ 25,255 पर पहुंच गया।