दिल्ली में नवंबर महीने में ठंड का पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 16 नवंबर को दिल्ली का सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ठंड के टॉर्चर के बीच एक्यूआई भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश में उत्तर भारत और राजस्थान की ओर से आ रही हवाओं की वजह से तापमान लगातार गिर रहा है।

आ रही हवाओं की वजह से तापमान लगातार गिर रहा है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली में नवंबर महीने में ठंड का पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 16 नवंबर को दिल्ली का सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ठंड के टॉर्चर के बीच एक्यूआई भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश में उत्तर भारत और राजस्थान की ओर से आ रही हवाओं की वजह से तापमान लगातार गिर रहा है। देश के टॉप टेन ठंडे शहरों में प्रदेश के 6 शहर हैं। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है, उसके बाद ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है। दरअसल, उत्तर से आ रहीं ठंडी हवाओं और राजस्थान से सर्द व शुष्क हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। भोपाल, राजगढ़, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सीहोर, शाजापुर और शहडोल में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा। रात का सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन का यह सबसे कम टेम्प्रेचर है।
भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर, बैतूल और मलाजखंड में शीतल दिन रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में भोपाल में सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इंदौर में 25 नवंबर 1935 को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
आठ नवंबर से भोपाल, इंदौर, राजगढ़ लगातार तीव्र शीतलहर की चपेट में बने हुए हैं। इसके विपरीत हिल स्टेशन पचमढ़ी और ग्वालियर के तापमान में अपेक्षाकृत गिरावट नहीं हो रही। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के साथ ही राजस्थान से शुष्क सर्द हवाएं भी आ रही हैं, जो राजगढ़ से भोपाल होकर पश्चिमी दिशा में इंदौर की तरफ जा रही हैं।

भोपाल में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलोंं का टाइम बदल दिया गया है। स्कूलों की टाइमिंग को लेकर भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षा सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं।



जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है।
मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से सीमेंट लदा 18 चक्का ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद रविवार तड़के ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक और क्लीनर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित बालाघाट के बोंदारी गांव का दौरा कर 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। जानिए रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी।
दिल्ली से केरल लौट रहे स्कूली बच्चों को मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई। खंडवा रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज किया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर भोपाल में 1 सितंबर को भव्य आयोजन। एक ही मंच पर 40 वाद्य यंत्र, 200 विद्यार्थियों का गान और 150 छात्राओं के कथक से बनेंगे तीन विश्व रिकॉर्ड।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। चंचल शेखर को खेल विभाग का संचालक और अंशुमन यादव को गुप्तवार्ता का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा और माउंट आबू में होने वाले कार्यक्रम पर विशेष चर्चा हुई।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने मध्य भारत में 9 महीने के बच्चे के दोनों कानों में सफल कॉक्लियर प्रत्यारोपण कर रचा इतिहास। जानिए इस जटिल सर्जरी और आधुनिक तकनीक की पूरी जानकारी।