×

स्मृति मंधाना ने ठोका महिला वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक, बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड टूटा 

पारी की शुरुआत करने उतरी मंधाना ने पहली ही गेंद से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर आक्रामक रूख अख्तियार किया। उन्होंने हर कमजोर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।

By: Prafull tiwari

Sep 20, 20257:44 PM

view16

view0

स्मृति मंधाना ने ठोका महिला वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक, बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड टूटा 

नई दिल्ली । महिला वनडे विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना प्रचंड फॉर्म में चल रही हैं। नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। मंधाना ने बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

पारी की शुरुआत करने उतरी मंधाना ने पहली ही गेंद से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर आक्रामक रूख अख्तियार किया। उन्होंने हर कमजोर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। धुआंधार पारी के दौरान 21 गेंद पर अपना अर्धशतक लगाने वाली मंधाना ने महज 50 गेंद पर अपने वनडे करियर का 13वां शतक पूरा किया। उन्होंने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया।

मंधाना का यह शतक भारतीय महिला टीम के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक तो है ही, महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। मंधाना ने कारेन रोल्टन और बेथ मूनी के 57-57 गेंदों पर बनाए दूसरे सबसे तेज शतक और सोफी डिवाइन के 59 गेंद पर बनाए तीसरे सबसे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मूनी ने इसी मैच में 57 गेंद पर शतक लगाया था। महिला वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई मेग लैनिंग के नाम है। लैनिंग ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 45 गेंद पर शतक लगाया था।

मंधाना वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटरों की सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के साथ दूसरे नंबर (13) पर आ गई हैं। पहले स्थान पर 15 शतक के साथ मेग लैनिंग हैं। मंधाना ने 2025 में अपना चौथा वनडे शतक लगाया है। 2024 में भी उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 शतक लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना का यह चौथा शतक है। पिछले मैच में भी उन्होंने 77 गेंद पर शतक लगाया था और 91 गेंद पर 117 रन की पारी खेली थी।

भारतीय टीम इस मैच में 413 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही है। रिपोर्ट लिखे जाने तक भारत ने 22 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बना लिए हैं। मंधाना 63 गेंद पर 5 छक्के और 17 चौके की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुईं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जसप्रीत बुमराह तोड़ेंगे रिकॉर्ड: T20I में 100 विकेट और तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी का मौका

जसप्रीत बुमराह तोड़ेंगे रिकॉर्ड: T20I में 100 विकेट और तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी का मौका

भारत-दक्षिण अफ्रीका T20I सीरीज के पहले मैच (9 दिसंबर, कटक) में जसप्रीत बुमराह के पास T20I में 100 विकेट लेने का मौका है। वह तीनों फॉर्मेट में 100+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं।

Loading...

Dec 07, 20257:58 PM

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी कैंसिल | क्रिकेटर और सिंगर ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी कैंसिल | क्रिकेटर और सिंगर ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी रद्द होने की घोषणा की। दोनों ने अफवाहों पर दुख जताते हुए निजता बनाए रखने का अनुरोध किया।

Loading...

Dec 07, 20255:02 PM

India vs South Africa 3rd ODI: भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, यशस्वी का पहला शतक और सीरीज 2-1 से अपने नाम

India vs South Africa 3rd ODI: भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, यशस्वी का पहला शतक और सीरीज 2-1 से अपने नाम

भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 116 रन बनाए, जबकि कुलदीप और कृष्णा ने चार-चार विकेट लिए। मैच का पूरा स्कोरकार्ड और हाइलाइट्स यहां पढ़ें।

Loading...

Dec 06, 202510:04 PM

गूगल... 2025 में वैभव बने भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर

गूगल... 2025 में वैभव बने भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 काफी सफल साबित हुआ है। इसी साल वैभव ने अपना आईपीएल डेब्यू किया और अपने पहले ही सीजन में रिकॉर्ड शतक जमाकर सभी को हिला दिया। वह रुके नहीं और लगातार अपनी तूफानी बैटिंग से सुर्खियां बटोरते रहे।

Loading...

Dec 06, 202512:37 PM

स्मृति मंधाना का नया वीडियो वायरल, सगाई की रिंग गायब

स्मृति मंधाना का नया वीडियो वायरल, सगाई की रिंग गायब

शादी पोस्टपोन होने के बाद स्मृति मंधाना ने पहली बार इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी सगाई की रिंग नजर नहीं आई। फैंस इस पर चर्चा कर रहे हैं।

Loading...

Dec 05, 20256:38 PM