क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी रद्द होने की घोषणा की। दोनों ने अफवाहों पर दुख जताते हुए निजता बनाए रखने का अनुरोध किया।

मुंबई. स्पोर्ट्स डेस्क
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और जाने-माने सिंगर पलाश मुछाल ने अपनी शादी रद्द होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दोनों हस्तियों ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर इस निजी निर्णय की पुष्टि की, और साथ ही उनके संबंध को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर दुख जताया।
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी पहले 23 नवंबर को होनी थी, जिसे स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के कारण टाल दिया गया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की निराधार अफवाहें और अटकलें फैलने लगी थीं।

क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थीं, उन्हें देखते हुए उन्होंने स्वयं इस पर बात करना जरूरी समझा।
"मैं बहुत निजी स्वभाव की इंसान हूं और अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहती हूं, लेकिन यह साफ करना जरूरी है कि शादी अब कैंसिल हो गई है। मैं चाहती हूं कि यहीं इस मामले को खत्म कर दिया जाए। कृपया इस समय दोनों परिवारों की निजी जिंदगी का सम्मान करें और हमें अपनी भावनाओं को संभालने का समय दें," स्मृति ने अनुरोध किया।
इस घोषणा से पहले, अफवाहों के बीच स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें भी हटा दी थीं।

सिंगर पलाश मुछाल ने भी एक भावुक पोस्ट में अपने रिश्ते से पीछे हटने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बिना किसी आधार के फैल रही अफवाहों पर दुख व्यक्त किया।
"यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, खासकर तब जब लोग बिना किसी आधार के फैल रही अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं। जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र थी, उसी पर ऐसी बातें होना बेहद दुखद है... मैं सच में उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में यह सीखें कि किसी के बारे में बिना सत्यापित खबरों पर भरोसा करके तुरंत फैसला न करें," पलाश ने लिखा।
पलाश ने यह भी चेतावनी दी है कि उनकी टीम झूठी और बदनाम करने वाली बातें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
शादी टलने के बाद पलाश मुछाल 1 दिसंबर को वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने भी पहुंचे थे। इससे पहले, नई शादी की तारीख 7 दिसंबर होने की अफवाहें थीं, जिसे स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने पूरी तरह से नकार दिया था। उन्होंने केवल इतना ही कहा था कि शादी फिलहाल 'पोस्टपोन' (Postpone) है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।