भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 काफी सफल साबित हुआ है। इसी साल वैभव ने अपना आईपीएल डेब्यू किया और अपने पहले ही सीजन में रिकॉर्ड शतक जमाकर सभी को हिला दिया। वह रुके नहीं और लगातार अपनी तूफानी बैटिंग से सुर्खियां बटोरते रहे।

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 काफी सफल साबित हुआ है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 काफी सफल साबित हुआ है। इसी साल वैभव ने अपना आईपीएल डेब्यू किया और अपने पहले ही सीजन में रिकॉर्ड शतक जमाकर सभी को हिला दिया। वह रुके नहीं और लगातार अपनी तूफानी बैटिंग से सुर्खियां बटोरते रहे। इसका ईनाम उन्हें मिला है और वह विराट कोहली और एमएस धोनी से आगे भी निकल गए हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में शामिल हैं। हालांकि, टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वे केवल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं। ऐसे में जब उनके करियर के भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं, तब चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। 2025 में भारत में गूगल में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले क्रिकेट व्यक्तित्वों की सूची में न तो विराट कोहली थे और न ही रोहित शर्मा। इस सूची में शीर्ष पर रहा मात्र 14 साल का युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिसने अपने प्रदर्शन और रिकॉर्ड ब्रेकिंग बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।
आईपीएल में धाक जमाने के बाद आगे
वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता का बड़ा कारण उनका आईपीएल 2025 में किया गया प्रदर्शन रहा। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ में खरीदा था और उन्होंने इस भरोसे को शानदार तरीके से पूरा किया। सूर्यवंशी ने सिर्फ सात मैचों में 252 रन बनाए और तेजी से क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गए। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन गुजरात टाइटंस के खिलाफ आया, जहां उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज और भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 205 से ज्यादा रहा।
भारत के अन्य सितारों ने भी बनाई जगह
वैभव सूर्यवंशी के बाद सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्या और अभिषेक शर्मा रहे। प्रियांश आर्या ने पंजाब किंग्स की ओर से शानदार सीजन खेलते हुए 17 मैचों में 475 रन बनाए, जिससे टीम फाइनल तक पहुंची। उन्होंने भी आईपीएल 2025 में एक जोरदार शतक जड़ा था। उनकी यह पारी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आई थी। वहीं, अभिषेक शर्मा, जो इस समय दुनिया के नंबर-एक टी-20 बल्लेबाज हैं, तीसरे स्थान पर रहे। अभिषेक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनियाभर के फैंस के दिल में जगह बनाई है।
वैभव इस मामले में रहे नंबर-1
गूगल ट्रैंड्स के मुताबिक, वैभव 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने हैं। उनके बाद प्रियांश आर्या हैं। अभिषेक शर्मा का नंबर तीसरा है। शेख रशीद चौथे और महिला क्रिकेट जेमिमा रोड्रिग्स पांचवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली और एमएस धोनी का नाम टॉप-5 में नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आईपीएल-2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी काफी सुर्खियों में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी सोमवार को चेपॉक में होने वाला मुकाबला अब सिर्फ प्लेआफ की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरी तरह धोनी की वापसी के इर्द-गिर्द घूमने लगा है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंडर-18 राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के तहत भारतीय और आस्ट्रेलियाई जूनियर टीमों के बीच रोमांचक अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जा रही है। यह आयोजन आगामी अंडर-18 एशिया कप की तैयारियों के लिए राजधानी में एक्शन का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
पटियाला में आयोजित बॉक्सिंग सिलेक्शन ट्रायल्स में साक्षी चौधरी ने निखत जरीन और मीनाक्षी हुड्डा को हराकर 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स का टिकट हासिल किया। जानिए अन्य बॉक्सर्स के परिणाम।
आईपीएल-2026 में मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुंबई टीम के कई खिलाड़ी पांड्या के खिलाफ खड़े हैं। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान कृष्णामचारी श्रीकांत ने पांड्या को लेकर बड़ा दावा कर चौंका दिया है।
BCCI ने श्रीलंका में जून 2026 में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम घोषित की। तिलक वर्मा कप्तान और रियान पराग उपकप्तान बने। जानें पूरा स्क्वाड और शेड्यूल।
FIFA World Cup 2026 में मेसी और रोनाल्डो का जलवा दिखेगा. जानें वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट और रोनाल्डो का स्थान.
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अचानक बीती रात मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।गौरतलब है कि गौतम गंभीर की श्री पीतांबरा पीठ में गहरी आस्था है और वे इससे पहले भी कई बार दतिया आ चुके हैं। मां पीतांबरा पीठ को राजसत्ता और शत्रु नाश की देवी माना जाता है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ताजा अंक तालिका में बड़ा उलटफेर। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर छठे स्थान पर कब्जा किया, वहीं भारत बिना मैच खेले पांचवें पायदान पर पहुंचा। जानें ताजा पीसीटी (PCT) रेटिंग
विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ (WFI) के नोटिस का जवाब देते हुए संन्यास से वापसी का दावा किया है। जानें क्यों WFI ने विनेश को प्रतियोगिता में शामिल होने से रोका है।
भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड बुक्स को बदल रहे हैं। आईपीएल-2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 वर्षीय बल्लेबाज ने एक और अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।