बुधवार को बारामती में लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई। सूबे की सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। आज बारामती में अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होना है।

आज बारामती में अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होना है।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
बुधवार को बारामती में लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई। सूबे की सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। आज बारामती में अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होना है, जिसमें कई सीनियर नेता शामिल होंगे। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में रखा गया है। अजित पवार का अंतिम संस्कार आज 11 बजे के करीब उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। लोगों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए अजित पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है। अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई सीनियर नेताओं के शामिल होंगे।
पवार की अंतिम घड़ी भी घड़ी से जुड़ी
अजित पवार की राजनीति में हर घड़ी की खास अहमियत रही है। चाचा की छाया से बाहर निकलकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी वे घड़ी जो उनके राजनीतिक सफर का निशान बनी, पार्टी का चिन्ह भी बनी और सत्ता की सुइयों से उनकी ताकत का प्रतीक भी बनी। बारामती के लोग और अजित पवार के समर्थक बहुत दुखी हैं। कई लोग अपने प्यारे नेता को आखिरी विदाई देते समय फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए।

अंतिम संस्कार के लिए सुशील कुमार शिंदे पहुंचे
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए काटेवाड़ी स्थित उनके आवास पर पहुंचे। वहीं एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे।
आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज
पुणे ग्रामीण पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार विमान हादसे के संबंध में बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे वाली जगह पहुंचे अधिकारी
एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए के अधिकारी, जांच पैनल के सदस्यों और फोरेंसिक टीमों के साथ, बारामती में दुर्घटना स्थल की जांच कर रहे हैं। यह वही जगह है, जहां पर अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ था और इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी।
खबर अपडेट की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।