×

टेस्ट सीरीज : साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने बनाई मैच में पकड़

पाकिस्तान को इस स्कोर पर रोकने में सेनुरन मुथुसामी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 117 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, प्रेनेलन सुब्रायेन को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

By: Prafull tiwari

Oct 13, 20256:38 PM

view11

view0

टेस्ट सीरीज : साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने बनाई मैच में पकड़

नई दिल्ली । साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को लाहौर में जारी पहले टेस्ट में 378 रन पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में महज 216 रन जुटाकर 6 विकेट गंवा दिए हैं। दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम के पास 162 रन की लीड शेष थी।  गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 378 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने महज 2 रन पर अब्दुल्ला शफीक (2) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था।

यहां से कप्तान शान मसूद ने इमाम उल हक के साथ दूसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। मसूद 76 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 199 के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिए। मोहम्मद रिजवान ने सलमान आगा के साथ मिलकर टीम को 350 के पार पहुंचाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी हुई। रिजवान ने 140 गेंदों में 75 रन बनाए, जबकि सलमान आगा ने 145 गेंदों में 93 रन टीम के खाते में जोड़े।

पाकिस्तान को इस स्कोर पर रोकने में सेनुरन मुथुसामी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 117 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, प्रेनेलन सुब्रायेन को 2 सफलताएं हाथ लगीं। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका को कप्तान एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। मार्करम 20 रन बनाकर आउट हुए।

टीम 80 के स्कोर तक अपने 2 बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से रिकेल्टन ने टोनी डी जॉर्जी के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़ते हुए साउथ अफ्रीका को संभालने की कोशिश की। रिकेल्टन 71 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दिन की समाप्ति तक जॉर्जी ने 81 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं। विपक्षी खेमे से नोमान अली ने 85 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए हैं, जबकि साजिद खान और सलमान आगा 1-1 विकेट ले चुके हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार

5

0

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार

साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया है। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।

Loading...

Nov 26, 20251:17 PM

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: KL राहुल कप्तान, रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी!

5

0

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: KL राहुल कप्तान, रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम घोषित कर दी है। इंजर्ड शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या बाहर हैं। केएल राहुल करेंगे कप्तानी, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर वापसी होगी। जानें पूरा स्क्वॉड और बड़े अपडेट्स।

Loading...

Nov 23, 20256:47 PM

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: अफ्रीका 489 पर ऑल आउट, मुथुसामी-जानसेन ने मचाया धमाल; भारत 480 रन पीछे

5

0

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: अफ्रीका 489 पर ऑल आउट, मुथुसामी-जानसेन ने मचाया धमाल; भारत 480 रन पीछे

गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 पर समाप्त। दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी (109) और मार्को जानसेन (93) ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। भारत ने बिना विकेट खोए 9 रन बनाए, अभी 480 रन पीछे।

Loading...

Nov 23, 20254:56 PM

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप-जडेजा की वापसी, दक्षिण अफ्रीका 247/6; स्टब्स 49 पर आउट

5

0

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप-जडेजा की वापसी, दक्षिण अफ्रीका 247/6; स्टब्स 49 पर आउट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के पहले दिन का संक्षिप्त विवरण। बावुमा और स्टब्स की मजबूत साझेदारी के बाद भारत की वापसी। कुलदीप यादव ने झटके 3 विकेट। दक्षिण अफ्रीका 247/6 (Stumps)।

Loading...

Nov 22, 20255:11 PM

ट्रेविस हेड का 69 गेंदों में तूफानी शतक: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

6

0

ट्रेविस हेड का 69 गेंदों में तूफानी शतक: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

एशेज 2025-26 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा। ट्रेविस हेड ने 69 गेंदों में शतक जड़कर (चौथी पारी में सबसे तेज) इतिहास रचा। मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बनाई।

Loading...

Nov 22, 20253:54 PM