×

शुक्र है! सकुशल मिल गया भोपाल का रक्षम

पुसिल ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से पांच दिन बाद बुधवार को बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि 6 जून को मासूम अपनी मां और नानी के दर्शन के लिए आया था।

By: Star News

Jun 11, 202512:21 PM

view16

view0

शुक्र है! सकुशल मिल गया भोपाल का रक्षम

खाटूश्याम से अगवा बच्चा मथुरा से बरामद

छह जून को मंदिर से किया गया था अपहरण

सूचना देने वाले को सीकर पुलिस देगी 25 हजार 


भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके के नवीन नगर में रहने वाले तीन साल के रक्षम जाटव का राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर से अपहरण हो गया था। पुसिल ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से पांच दिन बाद बुधवार को बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि 6 जून को मासूम अपनी मां और नानी के दर्शन के लिए आया था। जहां जयपुर में परिवार को मिला एक युवक उसे लेकर गायब हो गया था। आरोपी सतीश पुत्र मानसिंह बच्चे को अपने गांव के प्रधान को देकर भाग गया था। प्रधान ने पुलिस को बच्चे को लेकर जानकारी दी थी। सीकर एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि आरोपी का क्लू देने वाले को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा। सीकर पुलिस का कहना है का बच्चा मिल गया है, लेकिन आरोपी फरार है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी तलाश के लिए पूरे एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। जयपुर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी जांच की गई है।

जयपुर से ही परिवार के साथ था

बच्चे की मां ललिता जाटव ने बताया कि 6 जून को वे भोपाल से अपनी मां आशा अहिरवार और बेटे के साथ जयपुर पहुंची थी। स्टेशन के बाहर उन्हें एक 25 से 30 साल की उम्र का युवक मिला था। उसने बताया कि वो भी खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहा है। वो हर एकादशी पर बाबा के यहां जाता है। इसके बाद वे सिंधी कैंप बस स्टैंड पहुंचे। यहां से वे साथ ही रींगस फिर खाटू पहुंचे। रास्ते में उसने बताया कि वो वृंदावन का रहने वाला है।  

दीदी बच्चा मुझे दे दो...

ललित जाटव ने बताया कि- मंदिर में एकादशी के कारण काफी भीड़ थी। तबीयत खराब होने के कारण बेटा रो रहा था। कई बार उल्टी भी कर चुका था। तब युवक बोला- दीदी परेशान हो रही हो। बच्चे को आप मुझे दे दो। युवक बेटे को गोद में लेकर दुलार करते हुए लाइन में चल रहा था। मैंने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था। उसने कहा था-आप दोनों दर्शन करके आ जाओ। वापस लौटी तो बेटा नहीं मिला और न ही युवक।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बैंक पर बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से बैंक सेक्टर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, मप्र वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही सभी सरकारी लेनदेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Loading...

Mar 28, 202612:06 PM

मध्यप्रदेश: एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीदी... सरकार तय करेगी लिमिट

मध्यप्रदेश: एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीदी... सरकार तय करेगी लिमिट

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 लाख टन अधिक है। खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा प्रति क्विंटल 40 का बोनस भी मिलेगा।

Loading...

Mar 28, 202611:40 AM

मध्यप्रदेश: अब कोई अधिकारी नहीं रोकेगा फाइल... दस दिन में करना होगा निपटारा

मध्यप्रदेश: अब कोई अधिकारी नहीं रोकेगा फाइल... दस दिन में करना होगा निपटारा

मध्यप्रदेश में अब मंत्रियों, विधायक औ सांसदों को अपनी फाइल की प्रगति के लिए बाबू और अफसरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सरकार ने मनमानी पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसमें सबके दायित्व को स्पष्ट किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर कोई असमंजस की स्थिति ना रहे।

Loading...

Mar 28, 202611:07 AM

मध्यप्रदेश: चालक की लापरवाही से पलटी बस, एक की मौत, 15 घायल

मध्यप्रदेश: चालक की लापरवाही से पलटी बस, एक की मौत, 15 घायल

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में आज यानी शनिवार सुबह निजी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी।

Loading...

Mar 28, 202610:44 AM

मध्यप्रदेश: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघिन को यूरिया खिला कर मार डाला 

मध्यप्रदेश: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघिन को यूरिया खिला कर मार डाला 

मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। चार साल की एक बाघिन को यूरिया खिला कर मारा डाला और उसके शव को दफना दिया। दरअलस, बाघिन के गले में लगा रेडियो कॉलर दो दिन से सिग्नल नहीं दे रहा था।

Loading...

Mar 28, 202610:34 AM