×

संविधान सर्वोच्च...संसद के पास संशोधन की शक्ति पर संविधान के मूल ढांचे को नहीं बदल सकती    

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि हमेशा इस पर चर्चा होती है कि लोकतंत्र का कौन सा अंग सर्वोच्च है-  कार्यपालिका, विधायिका या न्यायपालिका। हालांकि कई लोग कहते और मानते हैं कि संसद सर्वोच्च है, लेकिन मेरे हिसाब से भारत का संविधान सर्वोच्च है। 

By: Arvind Mishra

Jun 26, 20251:50 PM

view2

view0

संविधान सर्वोच्च...संसद के पास संशोधन की शक्ति पर संविधान के मूल ढांचे को नहीं बदल सकती    

  • सीजेआई की दो टूक-न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका संविधान के अधीन

  • सरकार के खिलाफ आदेश पारित करने मात्र से कोई न्यायाधीश स्वतंत्र नहीं हो जाता 

  • हम नागरिकों के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों और सिद्धांतों के संरक्षक भी हैं...

  • हमें स्वतंत्र सोचना होगा, लोग क्या कहेंगे, ये निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा नहीं  

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

देश का संविधान सर्वोपरी है। हमारे लोकतंत्र के तीनों अंग-न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका संविधान के अधीन काम करते हैं। कुछ लोग कहते हैं संसद सर्वोच्च है, लेकिन मेरी राय में देश का संविधान सबसे ऊपर है। यह बात भारत के मुख्य न्यायाधीश अमरावती में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान कही। अमरावती सीजेआई का गृह नगर भी है। दरअसल, सीजेआई की उक्त टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब देश में संविधान और संसद को लेकर एक बहस छिड़ी है कि इसमें ‘सुप्रीम’ कौन है। अपने संबोधन के दौरान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि हमेशा इस पर चर्चा होती है कि लोकतंत्र का कौन सा अंग सर्वोच्च है-  कार्यपालिका, विधायिका या न्यायपालिका। हालांकि कई लोग कहते और मानते हैं कि संसद सर्वोच्च है, लेकिन मेरे हिसाब से भारत का संविधान सर्वोच्च है।

हमारी जिम्मेदारियां भी हैं...

लोकतंत्र के तीनों अंग संविधान के अंतर्गत काम करते हैं। सरकार के खिलाफ आदेश पारित करने मात्र से कोई न्यायाधीश स्वतंत्र नहीं हो जाता। सीजेआई ने कहा कि न्यायाधीश को हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारा कर्तव्य है कि हम नागरिकों के अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों और सिद्धांतों के संरक्षक हैं। हमारे पास केवल शक्ति नहीं है, बल्कि हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं।

हमें बदलनी होगी सोच

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायाधीश को इस बात से निर्देशित नहीं होना चाहिए कि लोग उनके निर्णय के बारे में क्या कहेंगे या क्या महसूस करेंगे, बल्कि हमें स्वतंत्र रूप से सोचना होगा। लोग क्या कहेंगे, यह हमारी निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकता। सीजेआई ने जोर देकर कहा कि उन्होंने हमेशा अपने निर्णयों और काम को बोलने दिया और हमेशा संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ खड़े रहे।

आवास का अधिकार सर्वोच्च

मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट करते हुए कहा कि संसद को संविधान में संशोधन करने का अधिकार तो है, लेकिन वह संविधान की मूल संरचना को नहीं बदल सकती। सीजेआई ने अपने बुलडोजर जस्टिस पर दिए फैसले की याद दिलाते हुए कहा कि आवास का अधिकार सर्वोच्च है। मैं हमेशा मौलिक अधिकारों और संविधान के साथ खड़ा रहा हूं।

वकील बनने की कहानी

मुख्य न्यायाधीश ने भावुक होकर अपने बचपन के दिनों की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि मैं आर्किटेक्ट बनना चाहता था, लेकिन मेरे पिता चाहते थे कि मैं वकील बनूं, क्योंकि वे खुद स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण वकील नहीं बन पाए थे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अयोध्या राम मंदिर में बनेगा म्यूजियम...जीवंत रूप में स्थापित होंगी मूर्तियां

1

0

इस बार दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या को एक अनूठा उपहार मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर तैयार हो रहे एक भव्य वैक्स म्यूजियम को श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए लोकार्पित किया जाएगा। यह म्यूजियम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर 10 हजार वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र में बन रहा है।

Loading...

Aug 25, 2025just now

धनखड़ ने अच्छा काम किया... संवैधानिक पद पर थे... निजी स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा 

जगदीप धनखड़ को लेकर पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने जगदीप धनखड़ को लेकर कई आलोचनाओं का जवाब भी दिया। इस दौरान उन्होंने की अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि धनखड़ संवैधानिक पद पर थे।

Loading...

Aug 25, 2025just now

शुभांशु पहुंचे लखनऊ... हर हाथ में तिरंगा... गूंजे भारत माता की जय के नारे

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज सोमवार को अपने गृहजनपद पहुंचे। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। वहीं हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

Loading...

Aug 25, 2025just now

बुलंदशहर... ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, आठ की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। खर्जा में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading...

Aug 25, 2025just now

पांचवें दिन ही दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की जेड श्रेणी सुरक्षा को केंद्र सरकार ने हटाया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में एक बार फिर बदलाव किया गया है। ये बदलाव केंद्र सर की ओर से किया गया है। इसके अनुसार अब दिल्ली की सीएम की सुरक्षा वापस दिल्ली पुलिस को सौंप दी जाएगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई सीआरपीएफ की जेड श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है।