×

टिकटॉकर की घर में हत्या

By: Sandeep malviya

Jun 03, 20259:02 PM

view10

view0

टिकटॉकर की घर में हत्या

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक 17 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, सना के टिकटॉक पर 7.4 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 5 लाख फॉलोअर्स थे। यह पाकिस्तान में पिछले पांच महीनों में किसी महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या का तीसरा मामला है। घटना  इस्लामाबाद के सेक्टर जी-13/1 में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान उमर हयात उर्फ "काका" के तौर पर हुई है। जिसे मंगलवार को फैसलाबाद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी भी एक टिकटॉकर है और उसने हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है।

घर में घुसकर मारी गोली

रिपोर्ट के अनुसार, उमर हयात सना से मिलने उनके घर आया था। बातचीत के दौरान उसने सना पर दो गोलियां चला दीं। जिससे सना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय सना के परिवार में से केवल उनकी मौसी घर पर मौजूद थीं। सना के पिता सरकारी अधिकारी हैं, मां गृहिणी हैं। सना की मौसी ने पुलिस को बताया कि सना और आरोपी के बीच पहले बातचीत हुई थी, जिसके बाद उसने बेरहमी से उसे गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने सना को कई बार प्रपोज किया था,  लेकिन उसने हर बार उसे मना कर दिया था। हमलावर मैट्रिक पास और बेरोजगार है और बेहद गरीब परिवार से आता है।  

सना को युवक कई बार कर चुका था प्रपोज

पुलिस का कहना है कि सना ने 29 मई को अपना जन्मदिन मनाया था। उस दिन भी संदिग्ध सना से लगातार मिलने की कोशिश करता रहा। वह उसके घर भी पहुंचा था और सात से आठ घंटे तक वहां घूमता रहा, लेकिन सना से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और मृतका का आईफोन भी बरामद कर लिया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

वेनेजुएला टैंकर जब्ती: रूस ने मादुरो को दिया खुला समर्थन, अमेरिका से बढ़ा तनाव

वेनेजुएला टैंकर जब्ती: रूस ने मादुरो को दिया खुला समर्थन, अमेरिका से बढ़ा तनाव

अमेरिकी नौसेना द्वारा वेनेजुएला का तेल टैंकर जब्त करने पर तनाव चरम पर है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मादुरो की संप्रभुता की रक्षा के लिए 'निरपेक्ष समर्थन' व्यक्त किया है, जबकि अमेरिका ने नार्को-आतंकवाद का आरोप लगाया है।

Loading...

Dec 12, 20253:47 PM

ट्रंप का C5 सुपर क्लब प्रस्ताव: भारत, रूस, चीन के साथ नया भू-राजनीतिक गठबंधन

ट्रंप का C5 सुपर क्लब प्रस्ताव: भारत, रूस, चीन के साथ नया भू-राजनीतिक गठबंधन

'पॉलिटिको' की रिपोर्ट: राष्ट्रपति ट्रंप G7 को दरकिनार कर अमेरिका, रूस, चीन, भारत और जापान को शामिल कर 'कोर फाइव' (C5) सुपर क्लब बनाना चाहते हैं। इसका उद्देश्य पूर्वी एशिया में शक्ति संतुलन और भारत को वैश्विक भूमिका देना है, पर यूरोप इससे चिंतित है।

Loading...

Dec 12, 20253:31 PM

बांग्लादेश चुनाव 2025: 13वें संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह कार्यक्रम की घोषणा जल्द

बांग्लादेश चुनाव 2025: 13वें संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह कार्यक्रम की घोषणा जल्द

बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने 13वें संसदीय चुनाव और जुलाई राष्ट्रीय चार्टर 2025 पर जनमत संग्रह के कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र करने की जानकारी दी। राजनीतिक गतिविधियां तेज, लेकिन विश्लेषकों ने निष्पक्षता और लोकतंत्र की चुनौतियों पर चिंता जताई है।

Loading...

Dec 11, 20255:59 PM

थाईलैंड-कंबोडिया युद्धविराम टूटा: 21 की मौत, ट्रंप की मध्यस्थता पेशकश पर थाईलैंड का इनकार

थाईलैंड-कंबोडिया युद्धविराम टूटा: 21 की मौत, ट्रंप की मध्यस्थता पेशकश पर थाईलैंड का इनकार

थाईलैंड और कंबोडिया सीमा पर भीषण लड़ाई फिर शुरू; नागरिकों सहित 21 हताहत। जुलाई का युद्धविराम टूटा। यूनेस्को ने प्रीह विहार मंदिर पर चिंता जताई। ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश की, लेकिन थाईलैंड ने तुरंत बातचीत से किया इनकार।

Loading...

Dec 11, 20255:37 PM

अमेरिकी सांसद ने ट्रंप को दिखाया आईना... कहा- खो दिया अहम पार्टनर 

अमेरिकी सांसद ने ट्रंप को दिखाया आईना... कहा- खो दिया अहम पार्टनर 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति की वजह से ये दशकों बाद हुआ कि भारत और दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के बीच रिश्तों में दरार आया। अब ये बात अमेरिका को भी समझ आने लगी है।

Loading...

Dec 11, 202510:24 AM