तेलंगाना की रेवंत सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने सरकार की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग, या ओबीसी, समुदायों के लिए बढ़े हुए आरक्षण पर हाई कोर्ट के अंतरिम स्टे को चुनौती दी गई थी।

तेलंगाना की रेवंत सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
तेलंगाना की रेवंत सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने सरकार की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग, या ओबीसी, समुदायों के लिए बढ़े हुए आरक्षण पर हाई कोर्ट के अंतरिम स्टे को चुनौती दी गई थी। दरअसल, तेलंगाना सरकार ने राज्य में ओबीसी के लिए आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था। सरकार के इस फैसले को इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने सरकार के इस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। लेकिन यहां से भी सरकार को झटका लगा। हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार करने के साथ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही कहा- जाति आधारित आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं की जा सकती है। इस बात का ध्यान रखना होगा। गौरतलब है कि 1992 के इंदिरा साहनी केस में सुप्रीम कोर्ट ने जातिगत आरक्षण को 50 प्रतिशत कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य ने तर्क दिया कि कोटा बढ़ाने का उद्देश्य लोकल बॉडी चुनावों के लिए ओबीसी को 42 फीसदी आरक्षण देना है। राज्य सरकार ने अपने फैसले को एक सही पॉलीसी करार दिया। राज्य सरकार की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सभी पार्टियों का एकमत प्रस्ताव इस पॉलिसी का समर्थन करता है। बिना दलील के इस पर रोक कैसे लगाई जा सकती है।
सिंघवी ने जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ से कहा कि ये लोग कौन होते हैं बिना दलील के रोक लगाने वाले, जब इसे विधानसभा ने सर्वसम्मति से पास किया था। हालांकि, राज्य सरकार के दलील के बाद भी सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया। अब हाईकोर्ट की ओर से आरक्षण बढ़ाने के फैसले पर लागू ये अंतरिम आदेश जारी रहेगा। हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई की थी और राज्य सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा था।
तेलंगाना सरकार ने हाल में ही ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था। विधानसभा में इसको लेकर एक प्रस्ताव भी लाया गया था। इसको विधानसभा से पारित कर दिया गया। हालांकि, कांग्रेस सरकार के इस कदम के खिलाफ हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई और आरक्षण सीमा को बढ़ाने को चुनौती दी गई। इस मामले में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने राज्य सरकार की अर्जी को खारिज कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।