देश में सोने-चांदी के भाव में तूफानी तेजी दर्ज की गई। इस तेजी में चांदी की स्पीड सोने से अधिक है। दरअसल, चांदी के दाम बुधवार को आल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। आज चांदी के भाव 3,504 रुपए बढ़कर 1,78,684 रुपए किलो हो गया है।

देश में सोने-चांदी के भाव में तूफानी तेजी दर्ज की गई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में सोने-चांदी के भाव में तूफानी तेजी दर्ज की गई। इस तेजी में चांदी की स्पीड सोने से अधिक है। दरअसल, चांदी के दाम बुधवार को आल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। आज चांदी के भाव 3,504 रुपए बढ़कर 1,78,684 रुपए किलो हो गया है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,75,180 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं 10 ग्राम सोना 957 रुपए महंगा होकर 1,28,550 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोना 1,27,593 रुपए का था। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए का आल टाइम हाई बनाया था।
तारीख सिल्वर रेट
24 नवंबर 1,53,650
25 नवंबर 1,56,320
26 नवंबर 1,59,025
27 नवंबर 1,62,667
28 नवंबर 1,64,359
01 दिसंबर 1,75,180
02 दिसंबर 1,74,650
03 दिसंबर 1,78,684
नोट: चांदी की कीमत रुपए प्रति किलो में है।
इस साल सोना 52,388 रुपए महंगा
जनवरी-2025 से अब तक सोने की कीमत 52,388 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,28,550 रुपए हो गया है। वहीं चांदी का भाव भी इस दौरान 92,667 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,74,650 रुपए प्रति किलो हो गई है।
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | 130,570 | 183,490 |
| जयपुर | 130,630 | 183,540 |
| कानपुर | 130,690 | 183,620 |
| लखनऊ | 130,690 | 183,620 |
| भोपाल | 130,790 | 183,640 |
| इंदौर | 130,790 | 183,790 |
| चंडीगढ़ | 130,650 | 183,600 |
| रायपुर | 130,530 | 183,380 |
भोपाल में सबसे महंगा सोना
रायपुर में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 130,530 रुपए चल रहा है। वही सबसे महंगा सोना आज भोपाल और इंदौर में मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 130,790 रुपए है। ऐसे ही सबसे सस्ती चांदी आज रायपुर में मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 183,380 रुपए है। इसके साथ ही इंदौर में चांदी की कीमत अभी सबसे ज्यादा है। यहां एक किलो चांदी 183,790 रुपए में मिल रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रिलायंस जियो ने 27 करोड़ नए शेयरों के साथ अपने आईपीओ के लिए SEBI में ड्राफ्ट फाइल किया। जानिए जियो के भविष्य के AI प्लान और आईपीओ से जुड़ी हर जानकारी।
19 जून, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। सोना 1.45 लाख और चांदी 2.31 लाख के स्तर पर। जानें गिरावट की मुख्य वजह और ताजा अपडेट।
भारतीय शेयर बाजार में बीते 5 दिनों से चली आ रही रैली थम गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। आज कारोबार के दौरान आईटी स्टॉक्स खासतौर पर दबाव में लुढ़कते दिखे। इससे कारोबारियों में निराशा छा गई। दरअसल, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही।
रिलायंस जियो के IPO की चर्चा जोरों पर है। क्या जियो का IPO भारतीय बाजार का सबसे बड़ा इश्यू बनेगा? जानिए जियो के बिजनेस मॉडल, IPO फाइलिंग और निवेशकों के लिए इसके मायने।
भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का माहौल दिख रहा है। एचडीएफसी बैंक और एल एंडी जैसे शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि रिलायंस और इन्फोसिस में कमजोरी देखने को मिली। अमेरिका के 10-वर्षीय बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 4.46 प्रतिशत हो गई और वहां के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली।
सेबी ने निवेशकों को गैर-सूचीबद्ध शेयरों की ट्रेडिंग करने वाले अनधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दूर रहने की चेतावनी दी है। जानें क्या हैं जोखिम और कैसे रखें अपना निवेश सुरक्षित।
ईरान और अमेरिका के बीच जंग रोकने को लेकर बनी सहमति के बाद शेयर बाजार लगातार हरे निशान पर दिख रहा है। आज भी उछाल दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी सपाट लेकिन हरे निशान पर खुले। शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत हुआ।
आज भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए आज सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत शानदार रही। सेंसेक्स खुलने के साथ छलांग लगाता नजर आया, तो निफ्टी में भी तेजी दिखी। इससे बाजार में लंबे समय बाद हरियाली देखी गई। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ।
सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने और चांदी के सबसे न्यूनतम व उच्चतम स्तर के साथ कीमतों में गिरावट की मुख्य वजहें।