×

अमेरिकी सांसदों की चेतावनी: यूक्रेन पर नए हमले की तैयारी कर रहे पुतिन

By: Sandeep malviya

Jun 01, 202511:28 PM

view1

view0

अमेरिकी सांसदों की चेतावनी: यूक्रेन पर नए हमले की तैयारी कर रहे पुतिन

पेरिस । अमेरिका के दो वरिष्ठ सांसदों ने रविवार को चेतावनी दी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शांति वार्ता में देरी कर रहे हैं। हालांकि, वह यूक्रेन पर एक नए आक्रमण की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दो हफ्ते इस युद्ध के भविष्य का फैसला कर सकते हैं। यह युद्ध अब तक कई शहरों को तबाह कर चुका है, लाखों लोगों को विस्थापित कर चुका है और यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था को बदल चुका है। दोनों सांसद (रिपब्लिकन) लिंडसे ग्राहम और (डेमोक्रेट) रिचर्ड ब्लूमेंथल पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात की और युद्ध में बुरी तरह तबाह हुए इलाकों का दौरा किया। सांसदों ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों युद्ध के मसले पर पूरी तरह उनके साथ हैं। सांसदों ने चेतावनी दी कि रूस के नए हमलों को रोकने का मौका तेजी से कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी संसद में प्रस्तावित व्यापक प्रतिबंध विधेयक पश्चिम के लिए आखिरी मौका हो सकता है, जिससे क्रेमलिन की युद्ध अर्थव्यवस्था को दबाया जा सके।  ग्राहम ने कहा, इस यात्रा से मैंने जाना कि पुतिन और अधिक युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, ब्लूमेंथल ने कहा कि प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक रूस की अर्थव्यवस्था को इस तरह सीमित कर देगा कि जैसे वह एक अलग और छोटे द्वीप पर फंसा हो। यह विधेयक रूस को कड़ी चोट पहुंचाएगा। सांसदों ने कहा कि पुतिन नए हमले की तैयारी में है और यह समय बेहद नाजुक है। अमेरिका की सीनेट में लगभग सभी सांसद इस प्रतिबंध विधेयक का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन इसके संसद में पारित होने की संभावना अभी अनिश्चित है। यह विधेयक उन देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाएगा जो रूस से तेल, गैस, यूरेनियम और अन्य उत्पाद खरीदना जारी रखेंगे, जिनमें चीन और भारत जैसे बड़े देश शामिल हैं, जो रूस के ऊर्जा व्यापार का करीब 70 फीसदी हिस्सा हैं और युद्ध को वित्तीय मदद देते हैं। ग्राहम ने कहा कि मैंने सीनेट में यह अब तक का सबसे सख्त विधेयक देखा है। उन्होंने कहा, दुनिया के पास पुतिन के खिलाफ खेलने के लिए कई विकल्प हैं। हम चीन और भारत को उनके युद्ध समर्थन के लिए निशाना बनाएंगे।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाकिस्तान में भूकंप....जेल से भाग गए 135 कैदी  

1

0

पाकिस्तान में भूकंप....जेल से भाग गए 135 कैदी  

भूकंप के बाद 700 से 1000 कैदियों को बैरकों से बाहर लाया गया था। इसी अफरा-तफरी में 100 से ज्यादा कैदियों ने मेन गेट की तरफ धक्का-मुक्की शुरू की और भाग निकले। तलाशी अभियान जारी है।

Loading...

Jun 03, 20257 hours ago

RELATED POST

पाकिस्तान में भूकंप....जेल से भाग गए 135 कैदी  

1

0

पाकिस्तान में भूकंप....जेल से भाग गए 135 कैदी  

भूकंप के बाद 700 से 1000 कैदियों को बैरकों से बाहर लाया गया था। इसी अफरा-तफरी में 100 से ज्यादा कैदियों ने मेन गेट की तरफ धक्का-मुक्की शुरू की और भाग निकले। तलाशी अभियान जारी है।

Loading...

Jun 03, 20257 hours ago