×

सूटकेस और उसमें मिले मंगलसूत्र ने सोनम को पहुंचाया सलाखों के पीछे

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी उसकी पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाह के बीच अब दरार आना शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे को राजा की हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं।

By: Star News

Jun 12, 202522 hours ago

view1

view0

सूटकेस और उसमें मिले मंगलसूत्र ने सोनम को पहुंचाया सलाखों के पीछे

मेघालय थाने में जमीन पर बैठे दिखे राजा रघुवंशी के चारों कातिल

हनीमून मर्डर केस:  हत्या के चारों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में 

भोपाल। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी उसकी पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाह के बीच अब दरार आना शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे को राजा की हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। वही, मेघालय के ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मारक का कहना है कि मास्टरमाइंड कौन है, इसका खुलासा तब होगा, जब उनका आमना-सामना कराया जाएगा। अभी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। दरअसल, इस मामले के खुलासे में उस समय बड़ा मोड़ आया, जब पुलिस को सोनम द्वारा छोड़े गए सूटकेस में मंगलसूत्र और अंगूठी मिली। इसके बाद पुलिस ने सोनम को यूपी के गाजीपुर में ट्रेस किया, जहां वह खुद ही सरेंडर करने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी राज और तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। केस की गुत्थी एक छोड़े गए सूटकेस और उसमें मिले मंगलसूत्र से सुलझी।  

आरोपी मीडिया के सामने पेश

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल चार मुख्य आरोपियों को मेघालय पुलिस ने एक साथ मीडिया के सामने पेश किया। चारों आरोपियों की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें हत्या का आरोपी और सोनम का प्रेमी राज कुशवाह सफेद शर्ट में अकेले बैठा दिख रहा है, उसके बगल में आनंद बैठा है, जबकि आकाश काले टी-शर्ट में और विशाल सफेद चेक्स की शर्ट में नजर आ रहा है।

पैसे के लेन-देन जानेगी पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य तीन आरोपी सोनम के प्रेमी राज कुशवाह ने हायर किए थे। इनकी प्लानिंग के अनुसार, राजा और सोनम मेघालय के वेसॉडोंग वॉटरफॉल्स घूमने गए थे, जहां पहले से मौजूद इन तीनों ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। इस दौरान सोनम भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस इनसे हत्या की योजना, पैसे के लेन-देन और साजिश से जुड़े कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। 

राज कुशवाहा तो केवल सोनम का मोहरा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि राज कुशवाहा तो केवल सोनम का मोहरा है, अभी असली किरदार सामने आना बाकी है। विपिन रघुवंशी ने कहा, सोनम दो लोगों के साथ गाजीपुर गई थी। एक महिला ने सोनम को दो लोगों के साथ वाराणसी में देखा है। मुझे शक है कि राज के अलावा भी नया किरदार है जो अभी तक सामने ही नहीं आया है।

रिमांड में अब ये करेगी पुलिस 

-सोनम, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश और आनंद से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। अब तक उन्होंने जो बातें पुलिस को बताई हैं, उन्हें क्रॉस चेक करते हुए स्टेटमेंट दर्ज होंगे।

-अलग-अलग स्टेटमेंट के आधार पर पुलिस उन बिंदुओं की पहचान करेगी, जिनमें बयान मेल नहीं खा रहे हैं।

-सोनम से बाकी 3 मोबाइल फोन जब्त करने की कोशिश होगी। ये पूरे केस की अहम कड़ी हैं।
-सोनम और राज कुशवाह का आमना-सामना कराया जाएगा, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो कि किसका क्या रोल रहा है।

-घटनास्थल पहुंचकर मर्डर का रीक्रिएशन भी कराया जाएगा, ताकि कोर्ट में ये बताया जा सके कि किस तरह से मर्डर किया गया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

फ्रांस के साथ एमओयू...मध्यप्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

1

0

फ्रांस के साथ एमओयू...मध्यप्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत और फ्रांस के साथ संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं। मध्यप्रदेश फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों के साथ व्यापारिक संबंधों के लिए भी तत्पर है।

Loading...

Jun 13, 2025just now

मैरिज गार्डन में उतरा करंट, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

1

0

मैरिज गार्डन में उतरा करंट, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित एक मैरिज गार्डन में बिजली का काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक इंदौर निवासी व दो स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

Loading...

Jun 13, 2025just now

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र होगा डिजिटल!

1

0

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र होगा डिजिटल!

इस बार विधानसभा में ई-विधान के जरिये पूरी कार्रवाई की जानी है, इसके लिए भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विधानसभा सचिवालय ने इस सत्र के लिए पूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

Loading...

Jun 13, 2025just now

बिहार चुनाव से पहले महाकाल के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

1

0

बिहार चुनाव से पहले महाकाल के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

चांदी द्वारा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। नंदी हॉल में पहुंचकर ध्यान लगाया। फिर नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। 

Loading...

Jun 13, 2025just now

कांग्रेस में वही रह सकता है, जो कहे-राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री

1

0

कांग्रेस में वही रह सकता है, जो कहे-राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री

नई पार्टी के गठन पर भी गंभीर विचार चल रहा है, जिसमें निर्णय कार्यकर्ताओं से मिलकर लिया जाएगा। हाईकमान जैसी कोई व्यवस्था नहीं होगी। कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती। चापलूसों का बोलबाला है। मैं चापलूसी नहीं कर सकता।