मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित नवग्रह मंदिर अपने आप में अनोखा और अद्भुत है। ये सूर्य प्रधान नवग्रह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि ज्योतिषीय विज्ञान और आध्यात्म का जीवंत उदाहरण है।

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित नवग्रह मंदिर अपने आप में अनोखा और अद्भुत है। ये सूर्य प्रधान नवग्रह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि ज्योतिषीय विज्ञान और आध्यात्म का जीवंत उदाहरण है। यह मंदिर भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में अनोखा है, क्योंकि इसकी रचना और स्थापत्य पूरी तरह ज्योतिष शास्त्र के मानकों पर आधारित है। यही कारण है कि यह स्थल न सिर्फ श्रद्धालुओं बल्कि शोधकतार्ओं और ज्योतिषाचार्यों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है।
कुंदा नदी के तट पर स्थित यह मंदिर लगभग 300 वर्षों पुराना है यहां सिर्फ सूर्यदेव और नवग्रह नहीं, बल्कि उनके साथ विराजमान हैं मां बगलामुखी, जिनकी उपस्थिति इसे पीताम्बरा शक्तिपीठ का दर्जा देती है श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां नवग्रहों की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा और दान पोटली अर्पित करने से ग्रह दोष शांत हो जाते हैं।
इस अद्भुत धरोहर की शुरुआत
मंदिर के पुजारी आचार्य लोकेश जागीरदार के अनुसार उनके छठी पीढ़ी के पूर्वज शेषप्पा को मां बगलामुखी ने स्वप्न में दर्शन दिए थे। उसके बाद उन्होंने इस मंदिर का निर्माण शुरू किया। पूरी तरह ज्योतिषीय नियमों और धार्मिक तात्त्विक संतुलन के आधार पर। गर्भगृह 20 फीट गहराई में है, जहां रथ पर सवार सूर्यदेव और अन्य नवग्रह सूर्यचक्र और ब्रह्मास्त्र के साथ विराजित हैं।
त्रिदेवों की ऊर्जा से जुड़ी है मंदिर की संरचना
यह भारत का एकमात्र ऐसा नवग्रह मंदिर है, जहां तीन बराबर के शिखर हैं, जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक हैं। ये शिखर गृहशांति मंत्रों के आधार पर स्थापित किए गए हैं। गर्भगृह में सूर्य के साथ शनि, गुरु और मंगल ग्रह की प्रतिमाएं उनके वाहनों, रत्नों और अस्त्र-शस्त्रों के साथ विराजमान हैं।
दक्षिण भारतीय शैली की अद्भुत मूर्तिकला
पूरे मंदिर का स्थापत्य और मूर्तिकला दक्षिण भारतीय शैली में है। हर ग्रह की मूर्ति अपने ग्रह यंत्र, मंडल, और शक्ति के प्रतीकों के साथ स्थापित की गई है। मंदिर के आसपास सरस्वती, शिव, विष्णु और सूर्यकुंड भी स्थित हैं, जो इसे तीर्थ स्थल का रूप प्रदान करते हैं।
इस अनुसार बनी है मंदिर की बनावट
मंदिर में प्रवेश करते ही यह साफ दिखता है कि इसकी बनावट केवल आस्था नहीं, ज्योतिषीय तर्कों से भी जुड़ी है। प्रवेश द्वार पर 7 सीढ़ियां सप्ताह के 7 दिनों का प्रतीक हैं। गर्भगृह में उतरने और चढ़ने के लिए 12-12 सीढ़ियां बनाई गई हैं, जो 12 राशियों और 12 महीनों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

2 जुलाई 2026 का विस्तृत पंचांग देखें। आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और धार्मिक महत्व की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
2 जुलाई 2026 का मूलांक फल: जानें आज का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा। क्या आज आपको सफलता मिलेगी या सावधानी बरतनी होगी? पढ़िए विस्तृत अंक ज्योतिष।
2 जुलाई 2026 का विस्तृत राशिफल। जानिए आज मेष से मीन राशि तक का भाग्य, करियर और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा। अपने दिन को बेहतर बनाने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
1 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।
1 जुलाई 2026 का विस्तृत पंचांग देखें। आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ-अशुभ समय और देवशयनी एकादशी के महत्व के बारे में संपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है।
1 जुलाई 2026 के लिए अंक ज्योतिष आधारित राशिफल। जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा पर भस्म आरती का भव्य आयोजन। बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार और मंदिर की सभी आरतियों का संशोधित समय यहाँ देखें।
जानें 30 जून 2026 के लिए अपना दैनिक राशिफल। करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और आर्थिक स्थिति के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? सभी 12 राशियों का सटीक ज्योतिषीय विश्लेषण यहाँ पढ़ें।
30 जून 2026 के पंचांग के अनुसार भोपाल के लिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और योग की विस्तृत जानकारी यहाँ देखें
जानें 30 जून 2026 के लिए सभी मूलांकों (1-9) का भाग्यफल। अंकज्योतिष के अनुसार आज का दिन आपके करियर, स्वास्थ्य और संबंधों के लिए कैसा रहेगा? विस्तार से पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह