×

यूएस में कोविड वैक्सीन नीति में बदलाव पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री  के खिलाफ मुकदमा  

अमेरिका के स्वाथ्य मंत्री जॉन एफ कैनेडी जूनियर के खिलाफ कोविड-19 वैक्सीन नीति में बदलाव करने को लेकर बोस्टन की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया गया है।  

By: Sandeep malviya

Jul 08, 202510:38 PM

view7

view0

यूएस में कोविड वैक्सीन नीति में बदलाव पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री  के खिलाफ मुकदमा  

न्यूयॉर्क । अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के खिलाफ बोस्टन की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया गया है। यह मुकदमा सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को डॉक्टरों और सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों के एक समूह ने दायर किया है, क्योंकि अमेरिकी सरकार ने अधिकांश बच्चों और गर्वभती महिलाओं के लिए कोविड-19 वैक्सीन की सिफारिश बंद कर दी थी।  मुकदमा दायर करने वालों में अमेरिकन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स, अमेरिकन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन, और चार अन्य समूह शामिल हैं। इनके साथ एक गर्भवती डॉक्टर भी हैं, जो बोस्टन के एक अस्पताल में काम करती हैं। 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीका लगवाने की दी थी सलाह

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रामक रोग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का पालन करते हुए पहले 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए हर साल कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाने की सलाह दी थी। लेकिन मई के अंत में, स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी ने घोषणा की कि वह स्वस्थ बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों की सिफारिशों से कोविड-19 टीकाकरण को हटा रहे हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कैनेडी के इस कदम को बताया भ्रामक

कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य मंत्री के इस कदम को भ्रामक बताया। साथ ही उन्होंने कैनेडी पर दशकों से चली आ रही उस वैज्ञानिक समीक्षा प्रक्रिया की अवहेलना करने का आरोप लगाया, जिसमें विशेषज्ञ सार्वजनिक रूप से मौजूदा चिकित्सा साक्ष्य की समीक्षा करते हैं और नीतिगत बदलावों के पक्ष और विपक्ष पर चर्चा करते हैं।

मुकदमे में ये लगाया गया है आरोप 

नए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कैनेडी और उनके साथियों ने वैक्सीन नीति में बदलाव करते समय सांविधानिक नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने लोगों को गुमराह किया और पारदर्शिता नहीं रखी। आरोप है कि कैनेडी ने वैक्सीन की सलाह देने वाले सरकारी पैनल के सभी 17 सदस्यों को हटा दिया और उनकी जगह कई एंटी-वैक्सीन लोगों को शामिल किया। 

वैक्सीन में बदलाव को लेकर डॉक्टरों की चिंता 

सरकार द्वारा वैक्सीन नीति में बदलाव करने पर डॉक्टरों ने चिंता जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी के फैसले के बाद अब मरीज सभी वैक्सीन पर शक कर रहे हैं। अमेरिकन एकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स की अध्यक्ष डॉ. सुसान क्रेस्ली ने कहा कि अब हर बच्चे की जांच के समय टीकों को लेकर डर और उलझन हो रही है। और यह तब हो रहा है, जब अमेरिका में बाल चिकित्सा फ्लू से होने वाली मौतें 15 साल में सबसे ज्यादा हो गई हैं। खसरा भी अब तेजी से फैल रहा है और यह स्थिति 30 वर्षों में सबसे खराब हो सकती है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग (एचएचएस) के प्रवक्ता एंड्रयू निक्सन ने कहा कि कैनेडी सीडीसी में सुधार के पक्ष में खड़े हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की फुकेट में हार्ड लैंडिंग, सुरक्षित बचे 140 यात्री

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की फुकेट में हार्ड लैंडिंग, सुरक्षित बचे 140 यात्री

हैदराबाद से फुकेट जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान (AXB938) की हार्ड लैंडिंग हुई। लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त होने से रनवे बंद करना पड़ा। जानें पूरी खबर और यात्रियों की स्थिति।

Loading...

Mar 11, 20263:50 PM

ईरान-इजराइल युद्ध: 12वां दिन, क्या अब टेक कंपनियों की खैर नहीं? गूगल और माइक्रोसॉफ्ट भी निशाने पर!

ईरान-इजराइल युद्ध: 12वां दिन, क्या अब टेक कंपनियों की खैर नहीं? गूगल और माइक्रोसॉफ्ट भी निशाने पर!

ईरान-इजराइल युद्ध के 12वें दिन ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी टेक कंपनियों के डेटा सेंटर भी ईरान के निशाने पर हैं।

Loading...

Mar 11, 20262:55 PM

नेपाल चुनाव 2026: राजनीति में 'महिला शक्ति' का उदय, RSP की आंधी में उड़े दिग्गज

नेपाल चुनाव 2026: राजनीति में 'महिला शक्ति' का उदय, RSP की आंधी में उड़े दिग्गज

नेपाल संसदीय चुनाव 2026 में 14 महिलाओं ने जीत दर्ज की है। RSP की सोबिता गौतम और इंदिरा रनमागर जैसी उम्मीदवारों ने दिग्गजों को हराया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 09, 20262:12 PM

ईरान में खामेनेई 02 की शुरुआत: मुजतबा  बने सुप्रीम लीडर, संसद अध्यक्ष बोले-  'एपस्टीन गिरोह' तय नहीं करेगा हमारा लीडर

ईरान में खामेनेई 02 की शुरुआत: मुजतबा  बने सुप्रीम लीडर, संसद अध्यक्ष बोले-  'एपस्टीन गिरोह' तय नहीं करेगा हमारा लीडर

ईरान ने मुजतबा खामेनेई को अपना नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया है। ईरानी संसद अध्यक्ष ने डोनाल्ड ट्रंप और एपस्टीन मामले पर तंज कसते हुए दी कड़ी प्रतिक्रिया। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 09, 202612:20 PM

आज कयामत की रात... अमेरिका-इजरायल ने 7 दिन में ईरान पर गिराए 7000 बम  

आज कयामत की रात... अमेरिका-इजरायल ने 7 दिन में ईरान पर गिराए 7000 बम  

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का शनिवार को आठवां दिन है। इस बीच अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बातचीत में कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है।

Loading...

Mar 07, 202612:38 PM