सोफिया कुरैशी मामले में विजय की शाह की बढ़ी मुश्किलें, एसआईटी करेगी जांच, सुप्रीम कोर्ट बोला- भुगतना पड़ेगा खामियाजा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद विजय शाह की याचिका पर मध्य प्रदेश राज्य को नोटिस जारी किया जो पहले से कोर्ट में मौजूद राज्य की वकील ने स्वीकार कर लिया।

By: Prafull tiwari

May 19, 20255:25 PM

view15

view0

सोफिया कुरैशी मामले में विजय की शाह की बढ़ी मुश्किलें, एसआईटी करेगी जांच, सुप्रीम कोर्ट बोला- भुगतना पड़ेगा खामियाजा

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर का सामना कर रहे मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए जहा उनके माफीनाम को नामंजूर कर दिया है तो वहीं मामले की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दे दिए है।  हालांकि कोर्ट ने जांच में सहयोग करने की शर्त पर फिलहाल विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है लेकिन उनकी टिप्पणियों पर बेहद आपत्ति जताई। कोर्ट ने कहा कि बयान से पूरा देश शर्मसार है। 

बता दें कि विजय शाह ने विवादित बयान के बाद जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की। लेकिन उन्हें यहां भी राहत नहीं मिली।  सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह के खिलाफ तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों की एसआइटी से जांच कराने के आदेश दिये हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद विजय शाह की याचिका पर मध्य प्रदेश राज्य को नोटिस जारी किया जो पहले से कोर्ट में मौजूद राज्य की वकील ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने कहा कि विजय शाह का बयान देखने और एफआइआर देखने के बाद उनका मानना कि मामले की जांच तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों की एसआईटी द्वारा की जानी चाहिए। इसके साथ ही पीठ ने मामले की जांच तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों की एसआइटी (स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम) से कराने के आदेश दिये।

इस बयान से बढ़ी विजय शाह की मुश्किलें
मंत्री विजय शाह की मुश्किलें 11 मई को उनके द्वारा दिए गए बयान से बढ़ी हैं। उन्होंने महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम में आॅपरेशन सिंदूर को लेकर मंच से बयान दिया था। उन्होंने नाम लिए बिना कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बता दिया था। उन्होंने कहा था कि, उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी तैसी करने उनके घर भेजा।''

हाई कोर्ट ने लिया था संज्ञान
मंत्री का वीडियो वायरल हुआ तो जबलपुर हाईकोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया। हाईकोर्ट ने 14 मई को 4 घंटे में मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। हालांकि मामले में ऋकफ तो दर्ज हुई, लेकिन हाईकोर्ट ने एफआईआर को खाना पूर्ति बताया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि अब इस मामले में कोर्ट ही पुलिस जांच की निगरानी करेगी। हाईकोर्ट ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी कैविएट दायर की है। यानी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के मामले को भी सुना जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सिंहस्थ 2028: मुख्यमंत्री यादव ने किया उज्जैन में क्षिप्रा तट के नए घाटों का निरीक्षण

सिंहस्थ 2028: मुख्यमंत्री यादव ने किया उज्जैन में क्षिप्रा तट के नए घाटों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी पर बन रहे नए घाटों और पुल का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और सुगम मार्ग बनाने के दिए निर्देश।

Loading...

Mar 26, 20266:43 PM

मध्यप्रदेश: पीएस हों, कमिश्नर या फिर कलेक्टर... आदेश की अनदेखी नहीं चलेगी

मध्यप्रदेश: पीएस हों, कमिश्नर या फिर कलेक्टर... आदेश की अनदेखी नहीं चलेगी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में दीनारपुर जमीनी केस की सुनवाई के दौरान जिम्मेदार अफसरों की देरी पर सख्त रुख अपनाया। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया ने फटकार लगाते हुए दो टूक शब्दों में कहा- अफसर भले ही देर से जागे हों, लेकिन अब नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

Loading...

Mar 26, 20262:54 PM

मध्यप्रदेश: 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की पहले होगी तैनाती

मध्यप्रदेश: 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की पहले होगी तैनाती

मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में पहले एल्डरमैनों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। आज यानी गुरुवार को देर शाम या कल नियुक्ति आदेश जारी करने की तैयारी है। तय किया गया है कि पहले नियुक्त आदेश जारी होंगे और इसके बाद पुलिस सत्यापन किया जाएगा।

Loading...

Mar 26, 202610:39 AM

जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

जबलपुर के सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को कोयंबटूर से एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दोपहर 12:10 बजे ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। बम स्क्वॉड और पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Loading...

Mar 25, 20266:37 PM