×

महिला विश्व कप: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं 

पूर्व का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ब्लेंडा क्लार्क के नाम था। क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 2022 में 882 रन बनाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

By: Prafull tiwari

Oct 09, 20256:35 PM

view7

view0

महिला विश्व कप: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं 

विशाखापत्तनम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। मंधाना एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंधाना ने 33 गेंदों पर 23 रन बनाए। इस दौरान 11वां रन बनाते ही वह एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। मंधाना ने इस साल 17 वनडे मैचों की 17 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 982 रन बनाए हैं। 

पूर्व का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ब्लेंडा क्लार्क के नाम था। क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 2022 में 882 रन बनाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। मंधाना के पास एक कैलेंडर वर्ष में 1000 या उससे अधिक रन बनाने का मौका है, और ये उपलब्धि वो इसी विश्व कप में हासिल कर सकती हैं।  हालांकि मंधाना का फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। 

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में वह प्रचंड फॉर्म में थी और कई शतकीय पारियां खेली थी, लेकिन विश्व कप में उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। इस मैच में जब वह 23 रन पर खेल रही थी, तो ऐसा लग रहा था कि वह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही हैं। लेकिन, उनका खराब फॉर्म जारी रहा और अच्छी शुरुआत के बाद एक बार फिर वह बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं। मंधाना विश्व कप के तीन मैचों में 8, 23, और 23 रन बना सकीं। उनकी असफलता भारतीय टीम की बल्लेबाजी कमजोर कर रही है और परेशानी बढ़ा रही है। टूर्नामेंट में अगर भारतीय टीम को अच्छा करना है, तो मंधाना को फॉर्म में वापस लौटना होगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जसप्रीत बुमराह तोड़ेंगे रिकॉर्ड: T20I में 100 विकेट और तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी का मौका

जसप्रीत बुमराह तोड़ेंगे रिकॉर्ड: T20I में 100 विकेट और तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी का मौका

भारत-दक्षिण अफ्रीका T20I सीरीज के पहले मैच (9 दिसंबर, कटक) में जसप्रीत बुमराह के पास T20I में 100 विकेट लेने का मौका है। वह तीनों फॉर्मेट में 100+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं।

Loading...

Dec 07, 20257:58 PM

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी कैंसिल | क्रिकेटर और सिंगर ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी कैंसिल | क्रिकेटर और सिंगर ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी रद्द होने की घोषणा की। दोनों ने अफवाहों पर दुख जताते हुए निजता बनाए रखने का अनुरोध किया।

Loading...

Dec 07, 20255:02 PM

India vs South Africa 3rd ODI: भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, यशस्वी का पहला शतक और सीरीज 2-1 से अपने नाम

India vs South Africa 3rd ODI: भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, यशस्वी का पहला शतक और सीरीज 2-1 से अपने नाम

भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 116 रन बनाए, जबकि कुलदीप और कृष्णा ने चार-चार विकेट लिए। मैच का पूरा स्कोरकार्ड और हाइलाइट्स यहां पढ़ें।

Loading...

Dec 06, 202510:04 PM

गूगल... 2025 में वैभव बने भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर

गूगल... 2025 में वैभव बने भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 काफी सफल साबित हुआ है। इसी साल वैभव ने अपना आईपीएल डेब्यू किया और अपने पहले ही सीजन में रिकॉर्ड शतक जमाकर सभी को हिला दिया। वह रुके नहीं और लगातार अपनी तूफानी बैटिंग से सुर्खियां बटोरते रहे।

Loading...

Dec 06, 202512:37 PM

स्मृति मंधाना का नया वीडियो वायरल, सगाई की रिंग गायब

स्मृति मंधाना का नया वीडियो वायरल, सगाई की रिंग गायब

शादी पोस्टपोन होने के बाद स्मृति मंधाना ने पहली बार इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी सगाई की रिंग नजर नहीं आई। फैंस इस पर चर्चा कर रहे हैं।

Loading...

Dec 05, 20256:38 PM