भोपाल महानगर के ABVP भेल भाग ने BSSS कॉलेज में आयोजित 'हेलोवीन सेलिब्रेशन' को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दबाव के बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम को तत्काल रद्द कर दिया और भविष्य में ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने का आश्वासन दिया।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भोपाल महानगर की भेल इकाई ने बी.एस.एस.एस. कॉलेज परिसर में आयोजित किए जा रहे "हेलोवीन सेलिब्रेशन" के विरुद्ध कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिषद ने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति और सभ्यता के पूर्णतः विपरीत बताते हुए कॉलेज प्रशासन से ऐसे पाश्चात्य और असंस्कारी कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
ABVP के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम के तहत कॉलेज के विद्यार्थी भूत-प्रेत और राक्षसों के वेश में सजकर नृत्य तथा अन्य गतिविधियाँ कर रहे थे। परिषद का मत था कि यह गतिविधियाँ भारतीय संस्कारों के अनुरूप नहीं हैं। ABVP ने आरोप लगाया कि ऐसे आयोजन युवाओं में पाश्चात्य संस्कृति की अंधी नकल को बढ़ावा देते हैं और शैक्षणिक संस्थान के माहौल को दूषित करते हैं।
ABVP भेल इकाई संयोजक प्रतीक द्विवेदी ने इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा, "आज BSSS कॉलेज में जिस प्रकार 'हेलोवीन डे' मनाया जा रहा था, जिसमें छात्रों को 'मृतक बनाकर' असंस्कारी कार्यक्रम कराए जा रहे थे, उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। यह हमारी संस्कृति के विरुद्ध है।"
ABVP के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद विवाद बढ़ गया। कॉलेज प्रशासन ने परिषद की आपत्तियों को गंभीरता से संज्ञान में लिया और कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया। प्रतीक द्विवेदी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में पाश्चात्य संस्कृति से प्रेरित किसी भी ऐसे आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।