भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) में बड़ा हादसा। जनसंचार विभाग के छात्र दिव्यांश चौकसे की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत। 5 लाख फॉलोअर्स वाले 'NCERT ज्ञान' के संस्थापक दिव्यांश की मौत की पुलिस जांच जारी। जानें पूरी घटना और जांच अपडेट।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के जनसंचार विभाग में पढ़ने वाले छात्र दिव्यांश चौकसे की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। 22 वर्षीय दिव्यांश गुरुवार (30 अक्टूबर) की सुबह विश्वविद्यालय की तीसरी मंजिल से गिर गए थे।
गुरुवार सुबह की घटना यह दुखद घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे, जनसंचार विभाग की तीसरी मंजिल पर घटी। रायसेन जिले के निवासी, मास्टर इन मास कम्युनिकेशन (MMC) के पहले सेमेस्टर के छात्र दिव्यांश, क्लास के ब्रेक के दौरान बालकनी पर गए थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, खेलते समय उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए।
गिरने की तेज आवाज सुनकर यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया और तुरंत छात्र व स्टाफ मौके पर पहुंचे। छात्र को सिर, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस द्वारा पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें सेज अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, दिव्यांश ने शुक्रवार रात लगभग 10 बजे दम तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर सक्रिय थे दिव्यांश दिव्यांश चौकसे शिक्षा के क्षेत्र में सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ‘NCERT ज्ञान’ पर 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, जहाँ वे शैक्षिक (एजुकेशनल) कंटेंट साझा करते थे।
पुलिस जांच और आगामी दिशा
रातीबाड़ थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दिव्यांश के साथी छात्रों और स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह घटना पैर फिसलने के कारण हुआ एक हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रही है। यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल हत्या या आत्महत्या के कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा तय की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।