अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने पीएचसी पसान अस्पताल में घुसकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं और चिकित्सा सेवा संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हाइलाइट्स
अनूपपुर, स्टार समाचार वेब
जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत एक बाइक में सवार होकर 3 युवक पीएचसी पसान पहुंचे और अस्पताल के अंदर दोपहिया वाहन चलाते हुये चिकित्सक के साथ गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुये गले में टंगे आला को निकालकर बाहर फेंक दिया और भाग खड़े हुये। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भालूमाड़ा पुलिस के अनुसार फरियादी चिकित्सक विपिन कुमार यादव पिता बिरेश यादव 33 वर्ष निवासी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मैं 22 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में डियुटी के दौरान कुछ मरीजो का ईलाज कर रहा था तभी लगभग 02.45 बजे एक बुलेट मोटर सायकल बिना नम्बर की सफेद रंग की जिसे मनु नामक व्यक्ति चला रहा था उसके साथ ओम पिता चरकू व दो अन्य लड़के पीछे बैठे हुए थे, जो मनु के व्दारा बुलेट को लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सीढ़ी के बगल से बने रैम्प पर चढाकर अस्पताल के अंदर ले जाकर बरामदा से होते हुये डियूटी डाक्टर रूम तक बुलेट को चलाते हुये लाये और मनु व ओम पिता चरकू दोनो मुझे माँ बहन की अश्लील गाली देते हुये बोले की अभी अस्पताल क्यो बंद कर रहे हो जब मैने कहा कि बुलेट से मेरे कक्ष में अनाधिकृत रूप से क्यो घुस गये हो, तब चारो लड़के मुझे माँ बहन की अश्लील गाली देते हुये बोले कि ज्यादा बोलेगा तो तुझे अभी यहाँ जान से खत्म कर देंगे, धमकी देकर मेरे साथ धक्का - मुक्की करने लगे व मेरे गले में टंगा आला को खीच कर बाहर फेंक दिये। शिकायत पर पुलिस ने धारा 331(3), 296,115(2), 351(3), 324(4), 132, 121(1), 3(5) बीएनएस एवं 3,4 चिकित्सा सेवा संरक्षण अधिनियम 2008 कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा अपनी सूझ बूझ व अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगणों की तलास की गई जो आरोपी कैशरुल अंसारी पिता मुमताज अहमद 24 वर्ष निवासी जमुना, जैद खान पिता सरफराज खान18 वर्ष जमुना, हरीश तिवारी पिता रमेश प्रसाद तिवारी 26 वर्ष पसान को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से सभी आरोपियों को जेल भेजा गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।