रीवा में किसानों को आखिरकार यूरिया की किल्लत से राहत मिली। 2600 एमटी खाद की रैक रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसमें से 1300 एमटी सहकारी समितियों को आवंटित हुई है। सोमवार से 35 समितियों के माध्यम से किसानों को यूरिया वितरण शुरू होगा। सीधी, ब्यौहारी और प्राइवेट दुकानदारों को भी हिस्सा आवंटित किया गया है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
यूरिया का संकट खत्म होने वाला है। 2600 एमटी खाद लेकर एक रैक रीवा पहुंच गई है। रैक लगने के बाद यूरिया का परिवहन शुरू हो गया है। इस बार डबल लॉक से वितरण नहीं होगा। 35 समितियों तक खाद पहुंचाई जाएगी। वहीं से खाद का वितरण भंडारण के बाद शुरू होगा।
ज्ञात हो कि यूरिया की किल्लत के कारण किसान परेशान हैं। खेतों में धान की फसल लगा दी लेकिन अब उन्हें खेतों में छिड़काव के लिए यूनिया ही नहीं मिल रही। एक रैक रीवा पहुंची थी। डब्ल लॉक और कुछ सहकारी समितियों तक ही खाद पहुंच पाई। एक से दो दिन वितरण हुआ। इसके बाद खाद खत्म हो गई। प्रशासन ने किसानों को राहत पहुंचाने के लिए प्राइवेट दुकानदारों के गोदाम में भरी खाद भी अधिकारियों की मौजूदगी में बंटवा दी। इसके बाद खाद से सरकारी और प्राइवेट गोदाम खाली हो गए थे। खाद की किल्लत के कारण किसान परेशान थे। बाजार में खरीदने पर भी नहीं मिल रही थी। अब जाकर उन्हें राहत मिली है। 2600 एमटी की एक रैक रीवा रेलवे स्टेशन में लगी है। रैक लगने के बाद समितियों तक खाद को पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस रैक में रीवा जिला के अलावा सीधी, ब्यौहारी और प्राइवेट दुकानदारों का भी हिस्सा है। 30 फीसदी खाद प्राइवेट दुकानदारों को भी वितरित की जाएगी। इसके अलावा जो खाद शेष है। उसका वितरण सहकारी समितियों से किया जाएगा।
किसके हिस्से में कितनी आई खाद
2600 एमटी खाद की रैक में से 1300 एमटी यूरिया खाद रीवा की सहकारी समितियों के हिस्से में गई है। इस मर्तबा 35 सहकारी समितियों से ही खाद का वितरण किया जाएगा। खाद पहुंचने के बाद और स्टॉक का संधारण करने के बाद ही किसानों को वितरण शुरू होगा। सोमवार और मंगलवार से खाद का वितरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा इफको बाजार को भी 200 एमटी खाद आवंटित की गई है। इसी तरह सीधी को 300 और ब्यौहारी को 100 एमटी खाद आवंटित की गई है। शेष खाद प्राइवेट दुकानदारों को आवंटित की गई है।
रेलवे स्टेशन पहुंचे किसान सुब्रत, जताई खुशी
खाद की रैक रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी लगते ही भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सुब्रतमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। यूरिया की खेप को स्टेशन में देखकर कर उन्होंने खुशी जाहिर की। साथ ही जल्द से जल्द किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने मप्र सरकार और आयुक्त रीवा संभाग रीवा से मांग की है कि सभी जिलों में सेवा सहकारी समितियों तक खाद उपलब्ध कराएं। जिससे किसानों को खाद की किल्लत से छुटकारा मिल जाए। जिलों में यूरियां की कमी है। अधिक से अधिक रैक मंगाए जाने की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।